Ro no D15139/23

स्वच्छता में जिले को ओडीएफ प्लस बनाने गंभीरता से करें कार्य-जिला पंचायत सीईओ एसबीएम-जी शाखा एवं जनपद टीम की विस्तृत समीक्षा की

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए आज कलेक्टर   मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला पंचायत रायगढ़ के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ   अभिजीत बबन पठारे ने स्वच्छता संबंधी योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण की प्रगति, जियो-टैगिंग, डीबीटी भुगतान, हमारा शौचालय-हमारा भविष्य अभियान में नामांकन, सामुदायिक शौचालयों के अधूरे कार्य, ओडीएफ प्लस गतिविधियों, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, शुल्क वसूली, प्लास्टिक व ठोस कचरा प्रबंधन, एफएसटीपी एवं पीडब्ल्यूएमयू संयंत्रों की कार्यशीलता सहित प्रमुख बिंदुओं पर समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ   पठारे ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने मैदानी अमले को नियमित मॉनिटरिंग और फोटो अपलोडिंग एवं गूगल शीट और पोर्टल पर समय पर रिपोर्ट अद्यतन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ाना, निगरानी तंत्र को मजबूत करना तथा नवीन पहलें अपनाना आवश्यक है, ताकि जिला ओडीएफ प्लस की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सके। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में अतिरिक्त सीईओ   महेश पटेल, एपीओ जिला पंचायत   बीरेंद्र सिंह रॉय, जिला सलाहकार अर्जुन मेहर, हीरा सिंह गोंड, विकासखंड समन्वयक, एसबीएम टीम, ब्लॉक स्वच्छता अधिकारी तथा स्वच्छता अभियान से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    धमतरी में अवैध शराब कारोबार पर कसा शिकंजा, 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

    धमतरी 20 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है।…

    Read more

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कल

    हरदिहा साहू समाज भवन में होगा आयोजन, विधायक श्री अजय चंद्राकर होंगे शामिल   धमतरी, 20 जून 2026/ 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    तेज प्रताप का आरोप- आकाश यादव मुझे और लालू जी मारने की साजिश कर रहा, 4 गुंडे घर में घुसकर हत्या करने आए

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    खान सर की गिरफ्तारी पर फिर लगी रोक, दोनों गार्ड्स रहेंगे ज्यूडिशियल कस्टडी में

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा