Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत ने पठियापाली एवं लबेद धान उपार्जन केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

इसी खरीफ सीजन के धान खरीदने और उपार्जन केंद्र में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश
पठियापाली में पुराने धान पाए जाने पर नोडल अधिकारी और प्रबंधक को नोटिस जारी करने के निर्देश
लबेद बैरियर की स्थिति परख कर कलेक्टर ने वाहनों के सघनता से जांच के दिए निर्देश

कलेक्टर   अजीत वसंत ने आज करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पठियापाली एवं लबेद के धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत पठियापाली स्थित उपार्जन केंद्र में पुराने धान का भंडारण पाया गया तथा धान की नमी 10 प्रतिशत से भी कम पाई गई। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने पठियापाली केंद्र के नोडल अधिकारी श्री रजनीश सिंह (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी) एवं समिति प्रबंधक श्री चंद्रशेखर कैवर्त के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण के पूर्ण निराकरण तक ऐसे धान की खरीदी नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रों की समग्र व्यवस्था को परखा और निर्देशित किया कि धान खरीदी केवल उन्हीं किसानों से की जाए, जो पात्र एवं पंजीकृत हों। उन्होंने कहा कि खरीदे गए धान का भंडारण एवं स्टैकिंग पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नियमों के अनुरूप किया जाए, ताकि गुणवत्ता में किसी प्रकार की समस्या न आए। उन्होंने यह भी कहा कि उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध बारदाने की संख्या का पंजी में शत-प्रतिशत सही अंकन हो तथा बारदानों के उपयोग और भंडारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
कलेक्टर श्री वसंत ने दोनों उपार्जन केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की और निर्देश दिया कि कैमरे सदैव क्रियाशील रहें, ताकि खरीदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि धान लेकर आने वाले प्रत्येक किसान की जानकारी आवक एप्लीकेशन में पूरी तरह दर्ज होनी चाहिए। हाथी प्रभावित क्षेत्रों में धान खरीदी के पश्चात समय पर उठाव करने के निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिए, ताकि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक जोखिम की स्थिति उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से संवाद किया और उन्हें अपने खेत का धान ही उपार्जन केंद्र में बेचने की अपील की। उन्होंने कहा कि अवैध धान की खरीदी और विक्रय से उपार्जन व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इसलिए किसान इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल न हों तथा यदि कहीं अवैध धान खपाने की जानकारी मिले तो प्रशासन को अवश्य सूचित करें।इस दौरान एसडीएम श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार, खाद्य विभाग, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सीमावर्ती क्षेत्र लबेद जाँच नाका का निरीक्षण कर अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश

कलेक्टर   वसंत ने करतला विकासखंड के अंतर्गत सीमावर्ती ग्राम लबेद में अवैध धान के आवक को रोकने बनाए गए बैरियर का निरीक्षण किया और निर्देशित किया कि बैरियर पर तीन शिफ्ट में सभी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जाँच नाका के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वाहनों की सघनता से जाँच की जाए और किसी भी स्थिति में अवैध धान का आवक न होने पाएं। कलेक्टर ने जाँच में संदिग्ध पाए जाने पर तहसीलदार और एसडीएम को सूचित करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने एक नगर सैनिक की ड्यूटी बैरियर में लगाने के निर्देश एसडीएम को दिये।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?