Ro no D15139/23

नवभारत साक्षरता अभियान रथ को कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी, महापरीक्षा के लिए होगा व्यापक प्रचार

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु आज कलेक्टर  संबित मिश्रा ने साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के सभी चार ब्लॉक मुख्यालयों सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर आगामी 7 दिसंबर को आयोजित होने वाली बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन महापरीक्षा के लिए लोगों को जागरूक करेगा।
कलेक्टर ने बताया कि महापरीक्षा 7 दिसंबर 2025, रविवार को प्रातः 10ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के असाक्षर सम्मिलित होंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले भर में सशक्त एवं प्रभावी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे ने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को उल्लास शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी   लखनलाल धनेलिया, जिला मिशन समन्वयक श्री कमल दास झाड़ी, एपीसी   जाकिर खान, साक्षरता मिशन के नोडल अधिकारी   बसमैया अंगनपल्ली सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से अन्नू तिवारी को मिला मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल

    योजना की राशि से पोषण संबंधी जरूरतें हुईं पूरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ अम्बिकापुर 01 सितम्बर 2026/  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक सहयोग…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की

      – गिरदावरी कार्य की नियमित मॉनिटरिंग एवं त्रुटिरहित कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश   *- बच्चों के स्वास्थ्य के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर होगा आयोजित*   *- कुपोषित…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार