Ro no D15139/23

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम

असाक्षरता मुक्त भारत की ओर एक और कदम
07 दिसंबर को होगी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा

धमतरी 03 दिसंबर 2025/ उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 7 दिसंबर, रविवार को राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिले के लगभग 8 हजार असाक्षर इस परीक्षा में शामिल होंगे। विशेष बात यह है कि परीक्षार्थी अपनी सुविधा के अनुसार तय समय के भीतर परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा प्रातः 10 बजे से सांय 5.00 बजे तक होगी । परीक्षा अवधि 3 घंटे निर्धारित की गई है, जिसमें उल्लास साक्षरता केन्द्रों में अध्ययनरत शिक्षार्थी भाग लेंगे। इसके लिए जिले में 408 परीक्षा केंद्र है ।
जिले में बड़े पैमाने पर साक्षरता बढ़ाने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष पूरे छत्तीसगढ़ में 6 लाख असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके अनुरूप धमतरी जिले में भी सक्रिय रूप से अभियान चलाया जा रहा है।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री अबिनाश मिश्रा ने जनपद सीईओ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पंजीकरण के आधार पर ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय स्तर पर वार्डवार असाक्षरों की सूची तैयार की जाएगी, जिससे परीक्षा और आगामी गतिविधियों का संचालन अधिक सुव्यवस्थित तरीके से किया जा सके।
सरकार का यह प्रयास असाक्षरता मुक्त समाज की दिशा में एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण पहल है, जो शिक्षा के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस