Ro no D15139/23

पूना परियान नई उड़ान से मिली प्रेरणा, ग्रामीण युवक राकेश चुरेंद्र ने बस्तर ओलंपिक के जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग में किया कमाल

बस्तर ओलंपिक में 65 किलो वजन उठाकर हासिल किया प्रथम स्थान

  कांकेर जिले के दुर्गूकोंदल ब्लॉक के ग्राम चिहरो के निवासी 22 वर्षीय राकेश कुमार चुरेंद्र ने वेटलिफ्टिंग में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय बस्तर ओलिंपिक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले राकेश की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।
राकेश ने बताया कि वेटलिफ्टिंग की शुरुआत करने की प्रेरणा उन्हें जिला प्रशासन द्वारा संचालित पूना परियान नई उड़ान पहल से मिली, जहां कोच रिखी राम साहू ने उन्हें प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि वे रोज सुबह 7 बजे से 9 बजे तक नियमित अभ्यास करते हैं। उपलब्ध संसाधनों की कमी के बावजूद राकेश ने दृढ़ इच्छा शक्ति दिखाते हुए सीमेंट से भरे वजन और लकड़ी के बार के सहारे अभ्यास किया।
जिला स्तरीय बस्तर ओलिंपिक में राकेश ने 65 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि यह क्षण उनके लिए बेहद गर्व और उत्साह से भरा हुआ था। अपने संघर्ष और मेहनत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति और उपकरणों की कमी ने कई बार मुश्किलें पैदा की, परन्तु उन्होंने हार नहीं मानी। आगामी बस्तर जिले में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर राकेश बेहद उत्साहित हैं और लगातार तैयारी कर रहे हैं। उनका लक्ष्य संभागीय स्तर पर जीत हासिल करना और आगे चलकर राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर चिहरो गांव व जिले का नाम रोशन करना है। अंत में राकेश ने क्षेत्र के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि“अगर लक्ष्य मजबूत हो और मेहनत सच्ची, तो किसी भी साधन की कमी आपको रोक नहीं सकती।” राकेश की यह प्रेरणादायी कहानी बस्तर के युवाओं के लिए एक मजबूत संदेश है कि इच्छाशक्ति और अनुशासन के दम पर बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

  • Related Posts

    निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू

      रायपुर, 12 सितंबर 2026/ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन…

    Read more

    प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    2030 के अंत तक प्रदेश के 75 प्रतिशत गांवों तक बसें पहुंचाना हमारा लक्ष्य देश की फाईनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल बनेगी मप्र की सुगम बस सेवा आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद, ग्रीन…

    Read more

    NATIONAL

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    Video : ‘कैन वी हैव अ पिक्चर?’ पीएम मोदी संग फोटो लेने पहुंचीं महिला प्रतिनिधि, फिर बोलीं- ‘वी आर ऑल सो लकी’

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    AI ने बदल दिया बिहार के नेताओं का लुक, 80s के अंदाज में दिखे सम्राट, नीतीश, लालू, तेजस्वी और PK

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    7 साल बाद भारत में मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद से व्यापार तक चर्चा, इसलिए खास है शी का दौरा

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    BRICS में शामिल होने को बेताब पाकिस्तान! समझिए भारत की ‘हां’ के बिना क्यों मुश्किल है एंट्री

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, शाम 5:45 में PM Modi से होगी मुलाकात

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा