Ro no D15139/23

विधायक किरण देव ने 160 छात्राओं को बांटी साइकिल

बच्चों के साथ किया न्यौता भोज

  जगदलपुर विधायक   किरण देव ने मंगलवार को सरस्वती साइकिल योजना के तहत 160 छात्राओं को साइकिल वितरित की। यह आयोजन ग्राम जामावाड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें जामावाड़ा की 35, साड़गुड़ की 28, बड़े मुरमा की 35, नियानार की 54 और बाण्डापारा की 08 की छात्राओं को लाभान्वित किया गया।
साइकिल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री किरण देव ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना ने प्रदेश की बेटियों को स्कूल आने-जाने में बड़ी सुविधा प्रदान की है। उन्होंने प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि बेटियां हैं तो कल है, बेटियां पढ़ेंगी तो विकास गढ़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरस्वती सायकल योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने सभी छात्राओं से बेहतर ढंग से पढ़ाई करने और अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करने का आग्रह किया, जिसका लाभ उन्हें अपने जीवन में मिलेगा। साइकिल वितरण कार्यक्रम के उपरांत विधायक   देव ने न्यौता भोज में शामिल होकर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामावाड़ा में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, उपाध्यक्ष   पुरुषोत्तम कश्यप, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदू साहू एवं जिला शिक्षा अधिकारी   बलिराम बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी श्री राजेश गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रायपुर व गरियाबंद जिले की 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ स्वीकृत

      सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा पानी रायपुर, 11 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने किसानों को सिंचाई सुविधा का बेहतर लाभ देने के उद्देश्य से रायपुर…

    Read more

    राज्यपाल  डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, दिए सफलता के मंत्र

      रायपुर, 11 सितंबर 2026/ राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों ने भेंट की और संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों…

    Read more

    NATIONAL

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    असम लोकसभा उप चुनाव नौगांव लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी देबाशीष शर्मा

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत