Ro no D15139/23

सदन में विपक्ष ने सम्राट को कहा ‘बुलडोजर बाबा’, नालंदा-पटना में अवैध निर्माण पर एक्शन जारी

बिहार में नई सरकार के आते ही अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तेज कार्रवाई शुरू हो गई है. नालंदा से पटना तक कई इलाकों में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाए. इस मुद्दे की गूंज विधानसभा तक पहुंच गई है.

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज हो गया है. बुधवार को नालंदा और पटना में प्रशासन ने बड़े पैमाने पर बुलडोजर एक्शन चलाया. नालंदा के बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र में सोहसराय स्थित किसान कॉलेज के पास से लेकर वार्ड 17 तक अवैध कब्जों को हटाने का अभियान जारी है. निगम की टीम बुलडोजर, जेसीबी और हथौड़ों के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे बने कई अस्थायी निर्माणों को हटाया.

पटना के पालीगंज में चला प्रशासन का बुलडोजर

पटना के पालीगंज में भी अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन एक्शन मोड में दिखा. दुर्गा स्थान से चंदौस मोड़ तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरे बल के साथ की गई. सड़क किनारे दुकानों, ठेलों और अवैध ढांचों पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया. अधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते अतिक्रमण से यातायात प्रभावित होता है और नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ती है, इसलिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

सदन में भी उठा बुलडोजर विवाद

विधानसभा में भी इस कार्रवाई का मुद्दा गरमा गया. विपक्ष के मुख्य सचेतक और RJD विधायक कुमार सर्वजीत ने सरकार पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लोग अब ‘बुलडोजर बाबा’ कहने लगे हैं क्योंकि गरीबों के घर गिराए जा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के नाम पर गरीब परिवारों को निशाना बनाया जा रहा है.

सर्वजीत ने कहा कि गरीबों की झोपड़ियां उजाड़कर अपनी पहचान बनाने की राजनीति बंद होनी चाहिए. सरकार को चाहिए कि वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना किसी का घर न तोड़े.

पटना में 6 दिसंबर को भी चलेगा बुलडोजर

प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा ताकि सड़कें चौड़ी हों, व्यवस्था सुधरे और जनता को राहत मिल सके. नालंदा और पालीगंज में पहले चरण का अभियान पूरा होने के बाद अन्य इलाकों में भी कार्रवाई की तैयारी है. पटना की 12 जगहों को चिन्हित किया गया है जहां 6 दिसंबर को प्रशासन का बुलडोजर चलेगा.

  • Related Posts

    दशहरा-दीपावली-छठ पर दिल्ली से बिहार आना होगा आसान, 120+ स्पेशल बसें चलेंगी, जानें किराया और रूट

    अतिस दीपांकर (IMNB NEWS) Bihar-Delhi Bus Service: दशहरा, दीपावली और छठ पूजा में बिहार आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत मिलने वाली है. त्योहारों में ट्रेनों की बढ़ती भीड़ और लंबी…

    Read more

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

                                                      अतीश दीपंकर ब्योरो चीफ,बिहार  बिहार…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात