Ro no D15139/23

बिहान योजना ने बदल दी जिंदगी, गोवर्धनपुर की सुमतिया बनीं ‘लखपति दीदी’, आत्मनिर्भरता की मिसाल

रायपुर, 04 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम गोवर्धनपुर की श्रीमती सुमतिया इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिन्हें आज पूरा क्षेत्र लखपति दीदी के नाम से जानता है। संघर्षों से भरे जीवन की जब राहें मुश्किल थीं, तब सुमतिया ने अपने हौसले और आत्मविश्वास से नई मंज़िल की ओर कदम बढ़ाए।

*आत्मनिर्भर बनकर कृषि कार्यों का भी बेहतर प्रबंधन कर रही है*

सुमतिया ने बताया कि वह गेंदा महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हैं। बिहान से जुड़ने से पहले वे घरेलू काम और खेती-किसानी तक ही सीमित थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर थी। मिशन के माध्यम से बैंक लिंकेज प्राप्त कर उन्होंने अपने सपनों को आकार दिया और किराना दुकान शुरू की। आज उनकी वार्षिक आय लगभग एक लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि बिहान योजना से मिले सहयोग ने न सिर्फ लाइव्हलीहुड बढ़ाया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाया। किराना दुकान के साथ वे कृषि कार्यों का भी बेहतर प्रबंधन कर रही हैं।

*बिहान योजना से जुड़ने से सपना हुआ पूरा*

इसके अलावा बैंक सखी के रूप में कार्य करते हुए वे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय साक्षरता का प्रसार कर रही हैं और लोगों को शासन की योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अपनी उपलब्धियों पर खुशी जाहिर करते हुए सुमतिया ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भी लखपति बन पाऊंगी। बिहान योजना से जुड़ने के बाद मेरा यह सपना पूरा हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिहान योजना ने उनके जीवन में नई रोशनी भर दी है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    *मुख्यमंत्री श्री साय ने रायपुर के कालीबाड़ी मंदिर एवं दुर्गा पूजा पंडाल में टेका माथा, प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद*   *मां दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा…

    Read more

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम