Ro no D15139/23

वनांचल की बुधवारिन की सपने को मिला नया आकार, पक्का घर बना आत्मविश्वास का आधार

*प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली किस्मत*

रायपुर, 04 दिसंबर 2025। कभी कच्ची दीवारों के बीच चिंता में गुज़रने वाले दिन बरसात में टपकती छत और हर मौसम में असुरक्षा का डर इन्हीं चुनौतियों के बीच रहने वाली वनांचल गांव गुडली की श्रीमती बुधवारिन बाई आज बिल्कुल नई ज़िंदगी जी रही है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने न सिर्फ उसका घर बदला है, बल्कि उसके परिवार में सुरक्षा, सम्मान और सपनों की नई शुरुआत भी कर दी है।

गुडली जैसे सुदूर वनांचल में रहने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय की बुधवारिन बाई का परिवार पहले हर मौसम से डरता था। बरसात में छत टपकती थी, गर्मी में दीवारें तपती थीं और ठंड में हवा सीधी भीतर घुस जाती थी। कच्चे घर में रहना मानो रोज़ का संघर्ष बन गया था। बच्चों का पढ़ना-लिखना, घर का काम, परिवार की नींद सब कुछ परेशानियों से भरा हुआ था। लेकिन प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने बुधवारिन के सपनों को नया आकार दिया। जब उसका नए पक्के घर का निर्माण पूरा हुआ, तो जैसे उसकी किस्मत ही बदल गई। आज वह अपने घर के सामने खड़ी होती है तो चेहरा गर्व और संतोष से चमक उठता है। अब न बारिश की चिंता है, न तूफान का डर। मजबूत दीवारें, साफ-सुथरा आंगन और सुरक्षित ठिकाना, ये सब उसके परिवार के लिए एक नई राहत लेकर आए हैं। बच्चे अब बरामदे में निश्चिंत होकर खेलते हैं, बुजुर्ग आराम से बैठते हैं और घर का हर काम बिना चिंता के हो जाता है।

यह घर सिर्फ ईंट और गारे का नहीं है, बल्कि बुधवारिन की मेहनत, उसके धैर्य और सरकार की सहयोगी नीतियों से बना एक सपना है। पहली बार उसके परिवार को वह सुकून मिला है जिसकी कमी वर्षों से महसूस होती थी। अब बच्चों के लिए बेहतर माहौल है, पढ़ने-लिखने की सुविधा है और परिवार के चेहरों पर नई उम्मीदों की रोशनी दिखाई देती है। गुडली जैसे दूरस्थ गांव में एक पक्का घर, सिर्फ एक संरचना नहीं बल्कि बदलाव की शुरुआत है।

  • Related Posts

    बिहान’ से जुड़कर संवर रही ग्रामीण महिलाओं की आजिविका उन्नत खेती से शीला राजवाड़े बनीं लखपति दीदी

    अम्बिकापुर 22 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के जीवन में नई…

    Read more

    किसान जनक ने आधुनिक तकनीक से मछली पालन अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की

    प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर पांड लाइनर विधि से करते है मछली पालन धान की फसल से मछली पालन में ज्यादा मुनाफा शासन से 4 लाख 20 हजार…

    Read more

    NATIONAL

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    खरसावां में ओड़िया नाट्य कलाकारों का जलवा, दूसरे दिन भी उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत

    ईद की वजह से दुबई में फंसा अवाना शिप के कैप्टन का पार्थिव शरीर, होर्मुज में हुई थी मौत