Ro no D15139/23

अन्तर्राष्ट्रीय निःशक्तजन दिवस के अवसर पर नई उम्मीद रायगढ़ में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशन में एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष   जितेन्द्र कुमार जैन, के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ के सचिव  अंकिता मुदलियार के मार्गदर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय निःशक्तजन दिवस के अवसर पर नई उम्मीद रायगढ़ में आज विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नई उम्मीद के लगभग 40 मुकबधिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग बच्चों एवं स्टॉफ सदस्यों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में शिक्षा की अनिवार्यता के विषय में बताते हुए कहा कि शिक्षा एक प्रक्रिया है जहाँ ज्ञान, कौशल और आदतें एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी तक जाती है शिक्षा मनुष्य के विकास के लिए आवश्यक है शिक्षा व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाता है, आगे समाज और विकास के हर स्तर पर दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देने और राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं में दिव्यांग व्यक्तियों के स्थिति के बारे में जागरूकता होनी चाहिये। उन्होनें यह भी बताया कि आज समाज में दिव्यांग व्यक्तियों से लोग दूर भागते हैं जबकि हमें उनके प्रति स्नेह का भाव रखना चाहिए। साथ ही नालसा-सालसा की योजनाएं जैसे-नालसा (बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं), नालसा मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं, विकलांग बच्चों के लिए कानूनी सेवाएं तथा नालसा की अन्य योजनाएं नालसा जागृति, नालसा डॉन, नालसा संवाद, करूणा आसरा, हमर अंगना, प्रयास के साथ अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया गया।
उक्त कार्यक्रम में नई उम्मीद के दिव्यांग बच्चों के साथ-साथ वहां के अधीक्षिका ज्योत्सनामयी देव,   गौरीशंकर पटेल, परामर्शदाता प्रेमलता मेहर, विशेष शिक्षक ज्योतिश यादव, एवं ललित भोई, एवं पैरालीगल वालिंटियर हरीश षडंगी, आयुश देवांगन, रश्मि बेहरा, वृहस्पति सिदार, तरूण बेहरा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रेल नेटवर्क के विस्तार से बदल रही छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी

    *औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति*   *प्रदेश में 51 हजार 80 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी*   *नए रेल कॉरिडोर से माल ढुलाई, औद्योगिक कनेक्टिविटी और…

    Read more

    रायगढ़ के विकास कार्यों में नहीं चलेगी देरी, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों सभी निर्माण कार्य : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *वित्त मंत्री ने कैनाल लिंक रोड, बोइरदादर स्टेडियम, मरीन ड्राइव, तालाबों के सौंदर्यीकरण और ऑक्सीजोन का किया निरीक्षण*   *ओलंपिक मानक के स्विमिंग पूल, सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और स्केटिंग रिंग…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?