Ro no D15139/23

एलुमनी मीट-2025 पूर्व विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

पीएम   एकलव्य आदर्श विद्यालय भैरमगढ़ में बुधवार को एलुमनी मीट-2025 का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपने अनुभव, उपलब्धियाँ और प्रेरणादायक विचार साझा किए।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश द्वारा पूर्व विद्यार्थियों के साथ सामूहिक दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विभिन्न सत्रों के पूर्व छात्र-छात्राओं ने मंच से अपने अनुभवों को साझा करते हुए विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। कई एलुमनी ने शिक्षाए रोजगार एवं सामाजिक क्षेत्रों में मिली उपलब्धियों का उल्लेख कर वर्तमान विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी दिया।
मध्यांतर में विद्यालय के वर्तमान विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, नृत्य प्रस्तुति एवं आदिवासी लोकनृत्य जैसे आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिन्होंने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। पूर्व छात्र-छात्राओं ने वॉलीबॉल सहित अन्य गतिविधियों में भाग लेकर कार्यक्रम की ऊर्जा को और बढ़ाया।
अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी एलुमनी का सम्मान किया गया तथा प्रधानाचार्य   ओमप्रकाश ने आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई इस एलुमनी मीट ने विद्यालय और पूर्व विद्यार्थियों के बीच संबंधों को और मजबूत किया।

  • Related Posts

    कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने

    *धमतरी बना प्रदेश का पहला जिला, जहाँ PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा*   *सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने खुद उड़ाया ड्रोन*   *जिले की 10 समितियों…

    Read more

    राष्ट्रीय मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर

    *72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में रामनामी फिल्म सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री के लिए नामांकित*   *रामनामी समुदाय में उत्सव का माहौल, निर्देशक भरतबाला गणपति की कृति ने लोक-संस्कृति को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान*…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट