Ro no D15139/23

कलेक्टर अजीत वसंत की अपीलः ‘‘उल्लास‘‘महापरीक्षा अभियान में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें और जेंडर गेप मिटाएँ

कोरबा कलेक्टर  अजीत वसंत ने जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिक बंधुओं से अपील की है कि वे प्रौढ़ साक्षरता अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें और समाज में शिक्षा के महत्व को बढ़ावा दें। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था शिक्षा के समाजीकरण की उत्कृष्ट व्यवस्था है। सभ्य समाज की कल्पना तभी संभव है, जब समाज का हर नागरिक शिक्षित हो। किसी भी देश या समाज का समग्र विकास तभी हो सकता है, जब उसकी जनता शिक्षा के महत्व को भली भांति समझे।
कोरबा जिले में गत दशक में संचालित साक्षरता कार्यक्रमों के विभिन्न सोपानों में प्रौढ़ शिक्षार्थियों ने उत्कृष्ट सहभागिता दी और साक्षरता के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता हासिल की। वर्ष 2025-26 के लिए प्राधिकरण द्वारा जिले को 27 हजार 960 असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। वर्तमान में जिले के 412 ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्डों में “उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम” संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर   अजीत वसंत ने जिले से जेंडर गेप को कम करने और असाक्षर महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु अपील की है कि वे अपने ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय के वार्ड के असाक्षर महिलाओं एवं पुरुषों को 07 दिसंबर 2025, रविवार, प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक आयोजित प्रौढ़ शिक्षार्थियों की महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित करवाएँ। इस महत्त्वपूर्ण अभियान में जितने अधिक से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे, उतनी ही तेजी से जिले की महिला एवं पुरुष साक्षरता दर में सुधार होगा और जेंडर गेप समाप्त किया जा सकेगा।
कलेक्टर ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान तभी सफल होगा जब जिले के सभी जनप्रतिनिधि और जागरूक नागरिक पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने सभी से अपील की कि वे असाक्षर महिलाओं एवं पुरुषों को महापरीक्षा में सम्मिलित कराने हेतु प्रेरित करें। कलेक्टर   अजीत वसंत ने विश्वास व्यक्त किया कि जिले के नागरिक इस लक्ष्य को शत-प्रतिशत प्राप्त करने में अपनी भूमिका निभाएंगे और कोरबा जिला साक्षरता में एक उदाहरण स्थापित करेगा।

  • Related Posts

    केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर आयोजित

    रायपुर, 17 जून 2026/ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में राजस्व अनुभाग स्तर पर 18 से 20 जून…

    Read more

    बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ

      रायपुर, 17 जून 2026/ जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत