Ro no D15139/23

35वीं सब-जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ ने जीता रजत पदक, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी बधाई

*उप मुख्यमंत्री से मिले खिलाड़ी, श्री साव ने विजेता खिलाड़ियों को वितरित की प्रोत्साहन राशि*

रायपुर. 5 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव से हरियाणा में आयोजित 35वीं सब-जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने मुलाकात की। श्री साव ने इस दौरान सभी खिलाड़ियों को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि 35वीं सब-जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। साय सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसका सकारात्मक परिणाम आज राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहा है।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से आत्मीय चर्चा करते हुए उनके संघर्ष, मेहनत और अनुशासन की सराहना की तथा आगामी प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीतने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री शशिकांत बघेल, कोच श्री आशीष मिश्रा और मैनेजर श्री पीतांबर सिंह पोर्ते सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम की तैयारियों और प्रदर्शन से संबंधित जानकारी साझा की।

भारतीय कबड्डी संघ के तत्वावधान में हरियाणा राज्य कबड्डी संघ द्वारा 27 से 30 नवम्बर तक आयोजित अंडर-16 राष्ट्रीय कबड्डी स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुल-एफ में शामिल टीम ने लीग मैचों में पांडिचेरी, विदर्भ और तमिलनाडु को बड़े अंतर से पराजित करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद साई की टीम और सेमीफाइनल में राजस्थान को रोमांचक मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में हरियाणा से कड़े संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा। खिलाड़ियों के चयन और तैयारी के लिए बालकों का कोचिंग कैंप बिलासपुर तथा बालिकाओं का कैंप पेंड्रा में आयोजित किया गया था। इन कैंपों का सकारात्मक असर टीम के प्रदर्शन में देखने को मिला।

*चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन*

35वीं सब-जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीम के नवीन साहू और शिवा खैरवार ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया। दोनों खिलाड़ियों ने लगातार टीम का स्कोर बढ़ाया। टीम के अन्य खिलाड़ियों भूषण पटेल, बिरजू चौहान, निखिल कुमार, मौलिक कुमार, सुंदरपाल सिंह, प्रेमलाल, सागर देवेंद्र, तुषार देवांगन, श्रीराम मरावी, कुमार जंघेल, दीपक कोल, भुवन भास्कर जगत और विमलेश ने भी शानदार खेल दिखाया।

  • Related Posts

    शुक्ल का आकस्मिक निधन छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय एवं भाजपा मीडिया विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    ‘ रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय तथा भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तथा आकाशवाणी रायपुर के समाचार सम्पादक…

    Read more

    इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

      शिक्षा मंत्री ने इंस्पायर मानक में चयनित 40 प्रतिभागियों का किया सम्मान रायपुर 10 अक्टूबर 2026/ शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे