Ro no D15139/23

राजनांदगांव जिले ने प्रदेश में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन का कार्य किया पूर्ण

राजनांदगांव जिले ने प्रदेश में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन का कार्य किया पूर्ण
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले के 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त पात्र एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्डधारी हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके साथ ही राजनांदगांव जिले ने प्रदेश में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कराने का गौरव प्राप्त किया है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
उल्लेखनीय है कि राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले के 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 25 हजार 88 पात्र एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्डधारी हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन का लक्ष्य दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के समस्त पात्र हितग्राहियों के घर-घर पहुंचकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन का कार्य पूर्ण किया गया है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रूपए तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रदाय करने का प्रावधान है। आयुष्मान वय वंदना कार्ड अंतर्गत 25088 पात्र हितग्राही पंजीकृत हुए है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से 18262 एवं शहरी क्षेत्र से 6826 हितग्राही शामिल है। छुरिया विकासखंड अंतर्गत 4768 पात्र हितग्राही पंजीकृत हुए है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से 4630 एवं शहरी क्षेत्र से 138 हितग्राही शामिल है। डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत 5122 पात्र हितग्राही पंजीकृत हुए है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से 4109 एवं शहरी क्षेत्र से 1013 हितग्राही शामिल है। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 4147 पात्र हितग्राही पंजीकृत हुए है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से 3696 एवं शहरी क्षेत्र से 451 हितग्राही शामिल है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत 11051 पात्र हितग्राही पंजीकृत हुए है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र से 5827 एवं शहरी क्षेत्र से 5224 हितग्राही शामिल है।

  • Related Posts

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना को मिलेगी गति, कलेक्टर ने पोटियाडीह एवं खरटुली के अटल विहार स्थलों का किया निरीक्षण

    कलेक्टर ने अटल विहार योजना स्थलों का किया निरीक्षण, प्रस्तावित टाउन प्लानिंग योजना की तैयारियों का लिया जायजा   धमतरी, 23 जुलाई 2026।जिले में सुनियोजित शहरी विकास एवं नागरिकों को…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट