Ro no D15139/23

डिजीटाईजेशन मतदान केन्द्रों के एएसडी सूची बूथ लेवल एजेंट(बीएलए) को की जाएगी साझा

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न

  जिले में निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्य के प्रगति के संबंध में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विरेन्द्र सिंह एवं राजनीतिक दलों की प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पुनरीक्षण कार्य की प्रगति, संशोधित कार्यक्रम तथा महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की गई।
मुख्य चुनाव आयुक्त, नई दिल्ली द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को जारी निर्देशों के अनुसार विशेष गहन पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम- घर-घर मतदाता सत्यापन 11 दिसंबर 2025, ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी 16 दिसंबर 2025, आपत्ति एवं दावा अवधि 16 दिसंबर से 15 जनवरी, सुनवाई एवं सत्यापन 16 दिसंबर से 7 फरवरी, अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा।

जनप्रतिनिधियों के विवरण की पुष्टि अनिवार्य

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पूर्व एवं वर्तमान सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, जनपद/नगर निगम/नगर पालिका/नगर पंचायत के सदस्य, सभापति, एल्डरमेन, पार्षद, पंच, सरपंच तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं उनके परिवारजनों के गणना प्रपत्र बीएलओ के पास जमा हैं या नहीं, इसकी पुष्टि दलों द्वारा अवश्य कर ली जाए। यदि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के सदस्य का नाम वर्ष 2003 के रिकॉर्ड से मिलान के दौरान छूट गया हो तो तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग को सूचित करने को कहा, ताकि एसआर ड्राफ्ट रोल में समय पर जोड़ा जा सके।

डिजीटाईजेशन मतदान केन्द्रों के एएसडी सूची किया जाएगा साझा

कलेक्टर ने कहा कि लगभग सभी मतदान केन्द्रों के शत-प्रतिशत डिजीटाईजेशन पूर्ण हो चुका है। जिन मतदान केंद्रों में शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, वहां के एएसडी (मृत, अनुपस्थित, स्थानांतरित) मतदाताओं की सूची बीएलओ द्वारा संबंधित दल के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को उपलब्ध कराई जाएगी। बीएलए द्वारा सूची की जांच कर त्रुटि पाए जाने पर सुधार हेतु बीएलओ को सूचित करने को कहा।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम