पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय दुर्ग में मृदा स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

कृषि विभाग द्वारा पायलट प्रोजेक्ट ऑन स्कूल हेल्थ कार्यक्रम अंतर्गत पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में मृदा स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी रूआबांधा दुर्ग   पुष्पा राजेंद्रन द्वारा सॉइल हेल्थ कार्ड योजना एवं मिट्टी नमूना संग्रहण, विश्लेषण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी  दी गई।
मिट्टी नमूने विश्लेषण के आधार पर संतुलित मात्रा में खाद का उपयोग कर कृषक फसल कास्त लागत में कमी लाते हुए उत्पादन में वृद्धि कर सकते है। स्कूल सॉइल हेल्थ योजना केंद्र शासन की महत्वपूर्ण योजना है जिसमें कृषकों छात्रों को मृदा स्वास्थ्य के विषय में जागरूक करते हुए टिकाऊ खेती के बारे में समझाया जाता है। छात्र स्वयं कृषकों के हितों से मिट्टी के नमूनों का संग्रहण कर विद्यालय के प्रयोगशाला तथा स्थानीय प्रयोगशाला के माध्यम से मृदा स्वास्थ्य पत्र तैयार करते हैं। प्रयोगशाला सहायक   संजीव जेना एवं स्वाति सिंह राजपूत द्वारा मिट्टी नमूना संग्रहण, मिट्टी के पोषक तत्व एवं मिट्टी के पीएच मान सहित 12 पैरामीटर की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से मृदा के विषय में ज्ञान को परखा गया। टीजीटी विज्ञान   राजेश कुमार द्वारा बताया गया कि गत वर्ष से स्कूल सॉइल हेल्थ योजना विद्यालय में संचालित है जिसमें छात्रों द्वारा काफी रुचि ली जा रही है।
केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य   उमाशंकर मिश्रा ने योजना को काफी उपयोगी बताते हुए छात्रों को कहा कि  बढ़ते हुए प्रदूषण के कारण गिरते हुए मृदा स्वास्थ्य को देखते हुए यह आवश्यक है कि आने वाली पीढ़ी मृदा स्वास्थ्य के विषय में जागरूक हो एवं सुधार और  संरक्षण हेतु प्रयास करें। कृषि में कृषि में रसायनो का बढ़ता हुआ प्रयोग मिट्टी के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही नुकसानदायक है। कार्यक्रम का संचालन  अजय आर्य टीजीटी संस्कृत द्वारा किया गया स्कूल स्टाफ एवं कृषि विकास अधिकारी  मंजूषा सिंह भी उपस्थित रही।

  • Related Posts

    सक्ती वन परिक्षेत्र एवं उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई

      जैजैपुर क्षेत्र के दो आरा मिल सीलबंद रायपुर, 13 फरवरी 2026/ वन संरक्षण एवं अवैध लकड़ी परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की…

    Read more

    सुर, संस्कृति और श्रद्धा का संगम बनेगा पाली महोत्सव 2026

      उपमुख्यमंत्री मंत्री  अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल *मीत ब्रदर्स, खुशबू ग्रेवल, कनिका कपूर और अनुज शर्मा की सुरमयी शामों से सजेगा पाली महोत्सव 2026* *छत्तीसगढ़ी…

    Read more

    NATIONAL

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    वैलेंटाइन डे पर प्यार से तैयार करें ये स्ट्रॉबेरी बनाना स्मूदी

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव परिणाम: Gen Z का भरोसा BNP पर!

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत, PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    बंगाल में SIR: महीने भर में पैदा हो गए एक महिला के 2 बच्चे, जन्म से दो दिन पहले जारी हो गया बर्थ सर्टिफिकेट

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    सीए प्रोटेक्शन एक्ट पर उठी आवाज़ — रवि ग्वालानी राज्यसभा में विवेक कृष्ण तंखा ने सी ए प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव रखा

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,

    कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसा: तंबाकू कारोबारी का बेटा गिरफ्तार, डरा हुआ नजर आया शिवम,