Ro no D15139/23

’मृदा स्वास्थ्य कृषि में उपयोगिता’’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा द्वारा जिले के विकासखण्ड पाटन के ग्राम-चंगोरी में ’’मृदा स्वास्थ्य कृषि में उपयोगिता’’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषकों को मृदा स्वास्थ्य जॉच की आवश्यकता क्यों है? खेते में क्या-क्या फायदे है कैसे किया जाता है और इसके जॉच की ’’मृदा हेल्थ कार्ड’’ का कैसे उपयोग किया जाता है इसकी विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। किसानों के खेत पर प्रायोगिक रूप से मृदा परीक्षण हेतु मिट्टी का नमूना कैसे लिया जाता है इसकी विस्तृत प्रायोगिक जानकारी दी गई। मृदा स्वास्थ्य पर मृदा वैज्ञानिक डॉ. ललिता रामटेके ने पूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर डॉ. मनीष कुमार वर्मा और डॉ. विनय कुमार नायक कृषि वैज्ञानिक सहित अनेक किसान भाई उपस्थित थे।
इसी अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा के सभागार में मृदा स्वास्थ्य दिवस पर विशेष परिचर्चा भी आयोजित की गई जिसमें पाटन क्षेत्र के समस्त कृषि विस्तार अधिकारी सहित कृषकों ने भी भाग लिया। कृषकों को ’’छत्तीसगढ़ खेती’’ इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका एवं ’’साईल हेल्थ कार्ड’’ वितरित किये गये। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. विजय जैन ने साईल हेल्थ कार्ड के जमीनी स्तर पर उपयोग और आने वाली समस्याओं पर चर्चा की। डॉ. ईश्वरी कुमार साहू, कृषि वैज्ञानिक ने जैविक खाद से मृदा संरचना सुधार पर चर्चा की। डॉ. ललिता रामटेके, मृदा वैज्ञानिक ने कम लागत के ’’हीप मेथल’’ से केचुआ खाद पर चर्चा की। केन्द्र के डॉ. आरती टिकरिहा, सृष्टि तिवारी सहित पाटन क्षेत्र के कृषि विभाग प्रमुख श्री मुकेश मडरिया सहित सभी कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    तीन दिव्यांगजनों की राह हुई आसान, मिली ट्राईसिकल बोले “धन्यवाद विष्णु भैया”

    कलेक्टर ने प्रदान की ट्राईसिकल, स्वावलंबन की ओर बढ़े कदम*   रायपुर, 01 सितंबर 2026/ संयुक्त जिला कार्यालय बालोद में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज संवेदनशील प्रशासन और त्वरित जनसमस्या…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन से नेहा का आसानी से बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

    रायपुर, 01 सितम्बर 2026/आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रभावी साबित होते जा रही है। इसी कड़ी में दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पहांदा…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार