Ro no D15139/23

कलेक्टर ने धान खरीदी के मद्देनजर समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों की ली बैठक

छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदे
–  जिले में शुद्ध धान खरीदी होनी चाहिए प्राथमिकता
– ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें समिति प्रबंधक एवं पटवारी
– धान सुरक्षित भंडारण एवं रखरखाव करने कहा
– धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को किया गया सम्मानित
कलेक्टर   जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रवार धान खरीदी, रकबा समर्पण एवं अन्य व्यवस्था की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों का धान प्राथमिकता से पहले खरीदे। ऐसे किसान जिन्होंने निर्धारित रकबा तक अपने धान की बिक्री कर दी है, उनके रकबा समर्पण के कार्य में गति लाएं। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों से कहा कि ईमानदारी एवं प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करें। किसान रकबा समर्पण के लिए स्वप्रेरित होकर स्वयं रकबा समर्पण कर रहे है। इसके साथ ही अवैध धान परिवहन पर रोक लगाने के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने सभी समिति प्रबंधकों, पटवारियों एवं अन्य अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जिले में शुद्ध धान खरीदी प्राथमिकता होनी चाहिए। समितियों में लिमिट बढ़ाई जा रही है। किसानों को धान की बिक्री में दिक्कत नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं का समाधान होना चाहिए। कलेक्टर ने सभी समिति प्रबंधकों एवं पटवारियों से कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि एवं आशंका होने पर तत्काल सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि ऐसे समिति प्रबंधक जिन्होंने धान खरीदी में उकृष्ट कार्य किया है, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने धान खरीदी के सुचारू संचालन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्रों में धान के सुरक्षित भंडारण एवं रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में लिमिट बढ़ाए जाने पर धान के भंडारण की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। कलेक्टर ने धान के सुरक्षित संग्रहण हेतु कैप कव्हर, ड्रेनेज सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश दिए। अपर कलेक्टर   प्रेम प्रकाश शर्मा ने कहा कि किसानों से बात करें और उनसे जानकारी लेकर रकबा समर्पण कराएं। कोचियों एवं बिचौलियों के संबंध में किसानों को भी जागरूक करें। इस दौरान धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर   सीएल मारकण्डेय, खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी सहित समिति प्रबंधक एवं पटवारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में दिया जाएगा विभिन्न पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रशिक्षण

      इच्छुक युवा 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन धमतरी, 24 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लाईवलीहुड कॉलेज धमतरी में जिले के युवाओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों…

    Read more

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए