Ro no D15139/23

82 करोड़ 23 लाख से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दी करोड़ों की सौगात

अब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा सरगुजा-उप मुख्यमंत्री श्री साव

  उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन तथा लोक निर्माण विकास मंत्री   अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज नगर पालिका अम्बिकापुर क्षेत्र में 82 करोड़ 23 लाख 71 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री   राजेश अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री   श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री   लक्ष्मी राजवाड़े, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक  रामकुमार टोप्पो, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष   अनुराग सिंह देव, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर जिला पंचायत अध्यक्ष   निरूपा सिंह, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, सहित पार्षदगण जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

लोक निर्माण विभाग के 27.94 करोड़ के 6 सड़क कार्यों का भूमिपूजन
उप मुख्यमंत्री   साव ने स्वच्छता पार्क स्थित अटल परिसर का लोकार्पण किया और इसके बाद लोक निर्माण विभाग के कुल 2794.86 लाख रुपये की राशि से स्वीकृत सड़कों का भूमिपूजन किया। जिसमें प्रमुख स्वीकृत सड़क में फरसाबहारदृधरमपुर मार्ग, लंबाई 4.00 किमी 602.58 लाख, बतौलीदृशांतिकुंज मार्ग निर्माण, लंबाई 3.00 किमी  344.16 लाख।फरसाबहारदृजनरलगो सड़क, लंबाई 3.50 किमी लागत 373.58 लाख,डूमरपाखनादृपेण्डरमारी रोड, लंबाई 1.00 किमी लागत 260.56 लाख।कटकोना शिवान (डिटक्सीयार) रोड, लंबाई 4.20 किमी लागत 504.05 लाख, पोईबोहरादृगुढ़उपूरीगुड़ादृबुढ़ा गांव मार्ग, लंबाई 5.00 किमी लागत 709.93 लाख।
इन सड़कों से क्षेत्र में आवागमन बेहतर होगा, व्यापारिक गतिविधियों को सुगमता मिलेगी और ग्रामीण संपर्क मार्ग मजबूत होंगे।

नगर निगम अम्बिकापुर के 33.78 करोड़ के शहरी विकास कार्यों की सौगात
उप मुख्यमंत्री   साव ने नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 3378.75 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित 6 प्रमुख शहरी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्य शहरी कार्य में अटल परिसर का लोकार्पण लागत 50.00 लाख, माँ महामाया कॉरिडोर निर्माण कार्य लागत 1159.00 लाख,पुष्प वाटिका सरगवा पार्क तथा पेयजल पाइप लाइन विस्तार लागत 239.00 लाख। दीनदयाल उपाध्याय मांगलिक भवन निर्माण 277.75 लाख। नालंदा परिसर निर्माण कार्य लागत 1118.00 लाख। एस.बी.एम 2.0 अंतर्गत कार्य लागत 535.00 लाख रुपए है इन परियोजनाओं से शहर में सौंदर्यीकरण, नागरिक सुविधाएं, स्वच्छता और सामुदायिक ढांचा मज़बूत होगा।

नलजल योजना के अंतर्गत 3209.10 करोड़ की लागत से हर घर तक पहुंचेगा शुद्ध जल
लोक यांत्रिकी विभाग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री   साव ने बताया कि भिट्टीकला, कंचनपुर, नवानगर, देवीटिकरी, तेंदुटिकरा, बकनाकला, बरगीडीह, चिरगा, गंगापुर, करांकी, दर्रीटोला, बतौली, नवडीहा, दोरना, तेंदूडांड, कुनकुरी, कछारडीह, डूमरभावना, लैगू एवं चैनपुर में 32 करोड़ 9 लाख 10 हजार रुपये की नल जल योजनाओं से हर घरों में जल उपलब्धता सुनिश्चित किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री   अरुण साव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव के नेतृत्व में सरगुजा तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। केवल 23 महीनों में अम्बिकापुर के शहरी विकास के लिए 209 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि सरगुजा संभाग में लोक निर्माण विभाग से 1737 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है, जिससे पूरे संभाग में सड़कों का कायाकल्प होगा। श्री साव ने आश्वस्त किया कि विष्णु के सुशासन में प्रदेश सरकार तेजी से विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने हेतु फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया प्रगति पर है और जल्द ही इसका कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री   राजेश अग्रवाल ने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि पर्यटन, कृषि और स्थानीय व्यापार को नई दिशा मिलेगी।
नगर निगम महापौर   मंजूषा भगत ने कहा कि शहरी विकास के लिए मिली बड़ी स्वीकृतियों से अम्बिकापुर क्षेत्र का विकास होगा, विकास कार्यों की सौगात के लिए नगरवासियों की तरफ से उप मुख्यमंत्री   अरुण साव का आभार व्यक्त करती हूं
कार्यक्रम में कलेक्टर   विलास भोसकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   राजेश अग्रवाल, निगम कमिश्नर   डी.एन. कश्यप, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कर्म ही सच्ची पूजा का संदेश देता है श्रीमद्भागवत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना* रायपुर 10 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित…

    Read more

    गर्मी में राहत हेतु बस्तर में हैंडपंप संधारण अभियान तेज महिला तकनीशियन बनी बदलाव की ताकत

     जगदलपुर, 10 अप्रैल 2026/ ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने के लिए राज्य शासन एवं बस्तर संभाग के आयुक्त  डोमन सिंह के निर्देशानुसार पूरे बस्तर संभाग में हैंडपंप संधारण का विशेष…

    Read more

    NATIONAL

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता