Ro no D15139/23

पारदर्शी एवं सुगम धान खरीदी व्यवस्था ने बढ़ाया किसानों का विश्वास

*सटीक तौल, समयबद्ध भुगतान और माइक्रो एटीएम सुविधा से कृषकों को बड़ी राहत*

*उपार्जन केंद्र में धान बेचना सुविधाजनक एवं आसान : किसान भारत पुरले*

रायपुर, 07 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
किसानों को बेहतर एवं पारदर्शी खरीदी व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मुंगेली जिले में धान खरीदी सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और पूर्णतः किसान-हितैषी वातावरण में जारी है। जिले की 66 प्राथमिक समितियों के 105 उपार्जन केंद्रों में निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, जिसमें किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
सभी उपार्जन केंद्रों में टोकन व्यवस्था, उच्च गुणवत्ता की जांच, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनें, पेयजल, छाया, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं, जिससे किसानों को बिना लंबी प्रतीक्षा के कतारमुक्त, सहज और पारदर्शी प्रक्रिया का लाभ मिल रहा है। धान की खरीदी के साथ ही उपार्जन केंद्रों में माइक्रो एटीएम सेवा उपलब्ध कराई गई है, जहाँ किसान एटीएम कार्ड या चेक बुक से अपनी राशि तुरंत प्राप्त कर रहे हैं, जिससे भुगतान में तेजी और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है।
गीधा उपार्जन केंद्र पर धान विक्रय करने पहुंचे ग्राम कपुवा के किसान श्री भारत पुरले ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 66 क्विंटल से अधिक धान का विक्रय किया है। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा कि इस वर्ष खरीदी केंद्रों की व्यवस्था पहले से अधिक पारदर्शी और सरल है। उपार्जन केंद्र में धान बेचना सुविधाजनक एवं आसान है। टोकन व्यवस्था से लाइन में खड़े होने की परेशानी समाप्त हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीनों से तौल पूरी तरह सटीक और निष्पक्ष हो रही है। भुगतान प्रक्रिया भी पहले से कई गुना तेज़ और सुगम हुई है। समितियों में लगे माइक्रो एटीएम से राशि निकालने में बिल्कुल भी दिक्कत नहीं आती। उन्होंने आगे बताया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदी एवं ₹3100 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत आधार प्रदान किया है। साथ ही धान की उठाव प्रक्रिया भी तेजी से संचालित होने के कारण उपार्जन केंद्रों में व्यवस्था और बेहतर हो गई है।

  • Related Posts

    लोकसाहित्य के दर्पण में अतीत का प्रतिबिंब विषयक दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन का सफल समापन

    सम्मेलन में लोक स्मृतियों, जनजातीय ज्ञान और सांस्कृतिक विरासत पर हुआ गहन मंथन महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में आयोजित सम्मेलन का गरिमामय समापन, देश-प्रदेश के विद्वानों ने लोककथाओं, लोकगाथाओं और…

    Read more

    सुदूर अंचलों तक पहुंच रहा विकास, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मिल रही मजबूती

    *सुकमा में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया दुर्गम क्षेत्रों का दौरा, स्कूलों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*   रायपुर, 19 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु…

    Read more

    NATIONAL

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    विधान सभा की प्राक्कलन समिति ने लाभाण्डी स्थित अंतर्राश्ट्रीय टेनिस अकादमी का किया स्थल निरीक्षण.

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    हर समस्या का हल युद्ध नहीं, इजराइल को जेडी वेंस ने दिया दो टूक जवाब

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    Video: यह मोदी के कारण नहीं हुआ, देखें पीएम मोदी ने पेरिस में क्या कहा

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    तेज रफ्तार में था अनंत सिंह का काफिला, अचानक लगा ब्रेक, आपस में टकराई 4 गाड़ियां, सबसे आगे थी MLA की कार

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति