Ro no D15139/23

जनदर्शन में सुनी गई जनसामान्य की समस्याएं

प्राप्त आवदेनों के त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश
  जिला कलेक्टोरेट में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री रवि राही ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जनदर्शन में राशन कार्ड, चिकित्सा एवं आर्थिक सहायता, आवास, वृद्धापेंशन आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनदर्शन में अपर कलेक्टर श्री रवि राही ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर यथासंभव निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्रमुखता से निराकरण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनदर्शन में तहसील छाल अंतर्गत ग्राम पंचायत बेहरामुड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि राशन दुकान संचालक द्वारा 4 माह पूर्व ईपोस मशीन में फिंगर लगवाया था, लेकिन राशन सामग्री नहीं दे रहे है। जिसकी वजह से समस्त ग्रामवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपर कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए खाद्य निरीक्षक को जांच करने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम-कोटरीमाल, घरघोड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि उनके मोहल्ले में 1 फेस ही सप्लाई की गई है, लो वोल्टेज के कारण पीने का पानी पंप भी नहीं चल पा रहा है। इस संबंध में विद्युत अधिकारी घरघोड़ा को कई बार अवगत करा चुके है, लेकिन आज तक निराकरण नहीं हो पाया है। अपर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को इसे गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
धरमजयगढ़ के लुकेश्वर यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत ढोढ़ागांव राशन दुकान में संदिग्ध लोगों के नाम से फर्जी राशन कार्ड जारी किया गया है और उन्हें राशन का वितरण भी किया जा रहा है। अपर कलेक्टर ने इस पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की बात कही। विकासखण्ड पुसौर ग्राम-दर्रीपाली के चंद्रमणी चौहान ने बताया कि उनकी निजी कृषि भूमि पर बीएसएनएल द्वारा 90 फीट लम्बा केबल बिछाया गया है, जिससे उनकी फसलों को नुकसान हो रहा है। इसी तरह अन्य आवेदकों ने भी अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। अपर कलेक्टर श्री राही ने आवेदनोें की उचित जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही के लिए आवेदकों को आश्वासन दिया। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम