Ro no D15139/23

नवंबर माह में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने हेतु विशेष अभियान सफल

*छत्तीसगढ़ में 80 प्रतिशत पेंशनरों ने कराया DLC जमा*

रायपुर, 08 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) संचालक पेंशन एवं भविष्य निधि, छत्तीसगढ़ द्वारा सभी बैंकों को दिए गए निर्देशों के तहत बीते नवंबर माह में पेंशनरों के डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (Digital Life Certificate – DLC) जमा कराने हेतु विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

जैसा कि पूर्व में अवगत कराया गया था, वृद्ध पेंशनरों को जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए अपने संबंधित बैंक शाखाओं में जाने में कठिनाइयाँ होती थीं। इस समस्या के समाधान हेतु भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय तथा पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग, नई दिल्ली के निर्देशों के अनुरूप राज्य में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र मिशन 4.0 लागू किया गया। इसके तहत छत्तीसगढ़ के सभी पेंशनरों को किसी भी बैंक में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

अभियान के दौरान भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य 8 अधिकृत बैंकों द्वारा राज्य के विभिन्न शहरों में कैंप आयोजित किए गए, जिनमें फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक की सहायता से पेंशनरों से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र प्राप्त किए गए। इसके साथ ही बैंकों द्वारा शेष पेंशनरों को भी इस सुविधा के बारे में व्यापक रूप से जानकारी प्रदान की गई।

कई पेंशनरों ने “JEEVAN PRAMAAN” मोबाइल ऐप या वेबसाइट (https://jeevanpramaan.gov.in) के माध्यम से अपने आधार और मोबाइल नंबर का उपयोग कर घर बैठे ही जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सुविधा का लाभ उठाया। इस अभियान की प्रगति उत्साह जनक रही और अब तक की स्थिति में छत्तीसगढ़ राज्य के 80 प्रतिशत पेंशनरों द्वारा जीवन प्रमाणपत्र जमा कर दिया गया है।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम