Ro no D15139/23

जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं महिला खेलकूद प्रतियोगिता 19 और 20 दिसम्बर को

संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार राज्य के युवाओं को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्येश्य से पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन संपन्न किया जाना है। युवा उत्सव में भाग लेने वाले कलाकारों में जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर तथा राज्य स्तर के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित किया जायेगा। युवा उत्सव आयोजन में इस वर्ष आयु वर्ग 15 से 29 वर्ष तक (प्रतिभागियों हेतु) एवं 18 से 40 वर्ष तक (संगतकारों हेतु) निहित की गई है। जिसके अंतर्गत विधाएं- 1. लोक नृत्य (10 सदस्य एवं 03 संगतकार), 2. पंथी नृत्य (10 सदस्य एवं 02 संगतकार), 3. राउत नाचा (10 सदस्य एवं 02 संगतकार), 4. सुआ नृत्य (10 सदस्य एवं 02 संगतकार), 5.करमा नृत्य (10 सदस्य एवं 02 संगतकार), 6.लोक गीत(10 सदस्य एवं 03 संगतकार), 7. वाद-विवाद (02 सदस्य), 8. कहानी लेखन (01 सदस्य), 9. चित्रकला(01 सदस्य), 10. कविता लेखन(01 सदस्य), 11.नवाचार(02 सदस्य), 12. एकांकी(12 सदस्य), 13.पारंपरिक वेशभूषा(02 सदस्य), 14. रॉक बैंड(10 सदस्य) सहित कुल 14 विधाएं शामिल की गई हैं। कोरबा जिला में युवा उत्सव का आयोजन 19 दिसम्बर एवं 20 दिसंबर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से वि.गृ.उ.मा.वि. क्र 01, कोरबा में आयोजित किया जाना है।
युवा उत्सव प्रतियोगिता का पंजीयन कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण, कोरबा (पता-जी.एस.टी. बिल्डिंग, प्रथम तल, कलेक्टोरेट परिसर) में अपना पंजीयन करा सकते हैं एवं ‘‘माई भारत युवा पोर्टल‘‘ में अपना रजिस्ट्रेशन करेंगे। जिला से सम्मिलित होने वाले इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन फॉर्म के साथ दो फोटो, आधार कार्ड छायाप्रति, बैंक पासबुक छायाप्रति संलग्न करेंगे। पंजीयन हेतु अंतिम तिथि 13. दिसंबर 2025 है। अधिक जानकारी के लिये व्हाट्सएप नंम्बर 8349459386 पर संपर्क कर सकते हैं।
कोरबा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, कोरबा द्वारा विगत वर्षों की भांती इस वर्ष भी जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19.12.2025 एवं 20.12.2025 को प्रातः 09ः00 बजे से वि.गृ.उ.मा.वि.क्र 01, कोरबा में आयोजित किया जाना है। प्रतियोगिता में 10 खेलों (एथलेटिक्स में 100 मी, 400 मी, तवा फेंक, खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, कुश्ती, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग, रस्साकशी) को सम्मिलित किया गया है। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत 02 आयुवर्ग 09-18 वर्ष तक एवं 19-35 वर्ष तक महिला/बालिका खिलाड़ियों को भाग लेने की पात्रता होगी। विकासखण्ड स्तर पर आयोजित उपरोक्त खेलों से दोनों आयुवर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी/दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। संबंधित खेलों के खेल संघ यदि जिला में सक्रिय है तो उनके दल, जिला स्तरीय आयोजन में सम्मिलित हो सकेंगे। प्रत्येक स्तर पर भाग लेने वाले खिलाड़ी की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में प्राप्त की जायेगी। संबंधित खेलों के खेल संघ यदि जिले में सक्रिय है तो उनके दल जिला स्तरीय आयेजन में सम्मिलित हो सकेंगे।

  • Related Posts

    जोश टीम’ के राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई गति

      छत्तीसगढ़ में पहली बार 04 विकासखण्ड टीबी मुक्त घोषित रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मूलन की दिशा में जनभागीदारी को और मजबूत करते हुए गुरुवार को राज्य…

    Read more

    युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

      कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की बड़ी पहल, चार संस्थाओं के साथ एमओयू टीसीएस, अडानी समूह और नांदी फाउंडेशन के सहयोग से युवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीक…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस