Ro no D15139/23

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त निर्देश

कलेक्टर   संबित मिश्रा ने जिले में संचालित सभी विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने विभिन्न विभागों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर गति लाने पर जोर दिया।
बैठक में कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की और प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही बस्तर ओलंपिक के संभागीय स्तर के आयोजन को ध्यान में रखते हुए चयनित खिलाड़ियों के आवागमन, ठहरने और भोजन व्यवस्था को पूर्णतः सुरक्षित और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संभागीय नोडल अधिकारियों से सतत समन्वय बनाकर कार्य करने पर बल दिया।
कलेक्टर ने बताया कि 14 दिसंबर को प्रस्तावित विधानसभा सत्र को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग समय-सीमा में विधानसभा प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराएं। साथ ही बिना पूर्व अनुमति किसी भी अधिकारी को अवकाश लेने या मुख्यालय छोड़ने पर सख्त मनाही रहेगी।
धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने बारदाना उपलब्धता, टोकन वितरण और खरीदी केंद्रों की स्थिति की जानकारी ली तथा प्रक्रिया को सुचारू रखने के निर्देश दिए। संबंधित नोडल अधिकारियों को निरंतर निगरानी और केन्द्रों के निरीक्षण करने को कहा गया।
सड़क, बिजली-पानी के कार्यों सहित स्कूल, आंगनबाड़ी और अन्य शासकीय भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। नियद एवं नेल्लानार क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सैचुरेशन के लक्ष्य के तहत ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक दस्तावेज, राशनकार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र, बैंक खातों आदि को सरलता से उपलब्ध कराने पर जोर दिया। नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों से संबंधित जानकारी भी बैठक में ली गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत   नम्रता चौबे, अपर कलेक्टर   भूपेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर  जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी, सभी अनुभागों के एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं नगरीय निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू

    *डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू*   *10 संवेदनशील जिलों में होगा पहले चरण का क्रियान्वयन*   रायपुर 23 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास…

    Read more

    बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस

    *बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश*   रायपुर, 23 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ.…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट