Ro no D15139/23

ग्राम कुर्रू में 51 कट्टी अवैध धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई

धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने प्रशासन की सतत निगरानी
वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी करने तथा कोचियों और बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर वास्तविक किसानों से ही धान खरीदी सुनिश्चित करने तथा अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश राजस्व एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।
इसी क्रम में मंगलवार को एसडीएम खरसिया श्री प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में खरसिया तहसील अंतर्गत ग्राम कुर्रू में निरीक्षण अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कंचन दास, पिता शीतल दास महंत के दुकान परिसर में अवैध रूप से संग्रहित 51 कट्टी धान पाए जाने पर मामला उजागर हुआ। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में धान के अवैध भंडारण, खरीद-फरोख्त एवं परिवहन पर सख्ती से नियंत्रण रखा जा रहा है और इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम श्री तिवारी ने व्यापारियों एवं किसानों से शासन द्वारा निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम