Ro no D15139/23

जीपीएफ के लंबित प्रकरणों के समाधान के लिए 15 से 17 दिसंबर तक रहेगा विशेष शिविर

महालेखाकार कार्यालय व जिला कोषालय की संयुक्त पहल
जिले के अभिदाता एवं अभिदात्रियों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) से संबंधित वर्षों से लंबित प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी), छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर आगामी 15 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक जिला कोषालय रायगढ़ में आयोजित किया जाएगा, जिसमें जीपीएफ ऋणात्मक शेष, गुमशुदा कटौतियाँ और डॉर्मेंट खातों के मामलों का निराकरण किया जाएगा।
जिला कोषालय श्री चंद्रपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि महालेखाकार कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी वर्षवार लेखापर्ची एवं ब्याज गणना पत्रक में दर्ज कटौतियों और आहरणों का विभागीय अभिलेखों एवं संबंधित अधिकारियों के जापीएफ पासबुक से सूक्ष्म परीक्षण एवं मिलान आवश्यक है। शिविर के दौरान इन अभिलेखों का सटीक मिलान होना अनिवार्य है, जिससे कर्मचारियों से जुड़े जीपीएफ मामलों का अंतिम भुगतान सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जा सके।
जिला कोषालय अधिकारी ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शिविर के पूर्व अपने-अपने विभागों के अभिलेखों की पूर्ण जाँच कर लें और दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से शिविर में उपस्थित हों। अधिकारियों की अनुपस्थिति या अभिलेखों के अभाव में लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण बाधित हो सकता है, इसलिए समयबद्ध उपस्थिति को अनिवार्य माना गया है।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस