Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया स्कूल भवन का भूमि पूजन

मंत्री  अग्रवाल ने सहृदयता दिखाते हुए भवन निर्माण हेतु 20 लाख रू की राशि मौके पर ही स्वीकृत की

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के अंबिकापुर विकासखण्ड स्थित ग्राम पंचायत बिनकरा में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल भवन के निर्माण का भूमि पूजन किया। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंत्री श्री अग्रवाल ने विधायक निधि से 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
इस अवसर पर बिनकरा गांव के  पसिंदर राजवाड़े और उनके परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देते हुए लगभग 50 डिसमिल भूमि दान कर गांव वालों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। यह दान गांव की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा।

मंत्री श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। बिनकरा के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए इस नए स्कूल भवन का निर्माण आवश्यक था। भूमि दान करने वाले परिवार और गांव के सभी लोगों को मैं दिल से धन्यवाद देता हूँ। हमारा उद्देश्य प्रदेश के हर बच्चे के लिए आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है, और इस दिशा में हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आगे कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति और समाज का विकास संभव है। बिनकरा गांव में सरस्वती शिशु मंदिर के नए स्कूल भवन का निर्माण न केवल इस गांव के बच्चों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के भविष्य के लिए एक मजबूत आधारशिला साबित होगा। मैं आशा करता हूँ कि यह प्रयास शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ और उज्ज्वल भविष्य लेकर आएगा। स्थानीय परिवार द्वारा भूमि दान जैसे कदम समाज में एकता और विकास की मिसाल है। हमारा संकल्प है कि प्रदेश के हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुँचे जिससे कि वे अपने सपनों को पूरा कर सकें।

मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल और गांव वालों के सहयोग से ग्राम पंचायत बिनकरा में निर्माणाधीन यह स्कूल भवन शैक्षणिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी और बच्चों के सपनों को साकार करने में मददगार होगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस