Ro no D15139/23

शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी से लेकर सड़क तक गंगालूर क्षेत्र में चला व्यापक निरीक्षण अभियान

कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने विकास कार्यों में तेजी लाने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

– विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने और सुविधाओं को दुरुस्त करने जिले में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। कलेक्टर   संबित मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत  नम्रता चौबे ने गंगालूर, पुसनार, पालनार समेत कई ग्रामों में विभिन्न शासकीय संस्थानो, निर्माणाधीन भवनों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों और आवासीय परिसरों का बारीकी से निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सबसे पहले गंगालूर के धान संग्रहण केन्द्र पहुँचे जहाँ समिति प्रबंधक की अनुपस्थिति पर नाराज़गी जताई गई। डाटा एंट्री ऑपरेटर से जानकारी लेकर व्यवस्थाएँ सुधारे जाने के निर्देश दिए गए। तहसील कार्यालय गंगालूर में एसआईआर कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर तहसीलदार एवं बीएलओ को समयावधि में कार्य पूर्ण कराने कहा गया। निर्माणाधीन तहसील भवन का निरीक्षण करते हुए शेष कार्यों में तेजी लाने तथा कमियों को दूर करने जिला निर्माण समिति को निर्देशित किया गया।
कलेक्टर ने कन्या रेसीडेंसियल स्कूल गंगालूर का निरीक्षण भी किया जहाँ सफाई व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण भोजन और बच्चों को समय पर परोसने की व्यवस्था की समीक्षा की गई। भोजन परोसने से पहले शिक्षकों द्वारा स्वाद परीक्षण अनिवार्य करने कहा गया। बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई में रुचि की जानकारी भी ली गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगालूर में डॉक्टरों से दवाई उपलब्धता, एनआरसी में दर्ज संख्या बढ़ाने और परिसर में किचन गार्डन विकसित करने के निर्देश दिए। आरएमएस 100 सीटर छात्रावास में पानी आपूर्ति दुरुस्त करने ईई पीएचई तथा बिजली की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने ईई एससीपीडीसीएल को स्पष्ट निर्देश दिए गए। मिनी स्टेडियम गंगालूर में पानी निकासी व्यवस्था और मैदान के समतलीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने सीईओ जनपद पंचायत को कहा गया। ग्राम पंचायत भवन में आवास हितग्राहियों एवं राजमिस्त्रियों से चर्चा कर आवास निर्माण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
ग्राम पुसनार में शाला निरीक्षण के दौरान बच्चों एवं शिक्षकों से चर्चा कर पढ़ाई की स्थिति का जायजा लिया गया। पंचायत भवन निर्माण में हो रही देरी पर सरपंच एवं सचिव को समयसीमा में कार्य पूर्ण करने कहा गया। पुसनार, मेटापाल सड़क निर्माण की प्रगति पीएमजीएसवाई उपयंत्री से ली गई। मेटापाल, पदमुर और गोगला में विद्युतीकरण की स्थिति ईई विद्युत से जानी गई।
ग्राम पालनार में निर्माणाधीन पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय को माह के अंत तक पूर्ण करने निर्देशित किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँच मार्ग में अतिक्रमण हटाने एवं प्रभावित परिवार का वैकल्पिक व्यवस्था से पुनर्स्थापन कराने की जिम्मेदारी सीईओ को दी गई। प्राथमिक शाला पालनार में छात्रों की पढ़ाई के प्रति रुचि देखकर संतोष व्यक्त किया गया तथा शिक्षक को प्रशंसा दी गई।
निरीक्षण के दौरान ईई विद्युत   डीआर उर्वासा सीईओ जनपद पंचायत बीजापुर पीआर साहू, सरपंच गंगालूर  पायल हेमला, सरपंच पालनार श्रीमती मालती, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी, उपयंत्री सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कलेक्टर के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

    व्यवस्थाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति और सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश   धमतरी, 16 अक्टूबर 2026।जिले में संचालित संस्थाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने,…

    Read more

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

    *नवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*   *मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की आराधना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस