Ro no D15139/23

जिला चिकित्सालय बीजापुर में ओपीडी लैब जाँच सेवाएँ पूर्णतः बहाल, 75 से अधिक परीक्षण उपलब्ध

जिला चिकित्सालय बीजापुर में पिछले कुछ दिनों से लैब रिएजेंट की कमी और तकनीकी कारणों के चलते प्रभावित हुई ओपीडी लैब जाँच सेवाएँ अब पूर्णतः बहाल हो गई हैं। सुधार कार्यों के दौरान भी आईपीडी और आपात सेवाएँ पूर्ववत संचालित रहीं।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार आवश्यक रिएजेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने, तकनीकी दिक्कतों के समाधान, रख-रखाव एवं गुणवत्ता परीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप अब सभी विभाग, बायोकेमिस्ट्री, हिमेटोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी की जाँचें पूरी क्षमता के साथ पुनः प्रारंभ हो गई हैं।
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में यह कार्य तेजी से पूरा किया गया। इसमें कलेक्टर   संबित मिश्रा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के समन्वित प्रयास प्रमुख रहे। अस्पताल की नैदानिक प्रयोगशाला में फिलहाल 75 से अधिक प्रकार की जाँचें उपलब्ध हैं, जिन्हें मरीजों को पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि सभी जाँचें निर्धारित गुणवत्ता मानकों एवं बायोसेफ्टी प्रोटोकॉल के अनुरूप की जा रही हैं।
अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि ओपीडी, आईपीडी और आपात सेवाएँ नियमित रूप से सामान्य गति से संचालित हो रही हैं तथा मरीज पूर्ववत सभी लैब सेवाओं का लाभ बिना किसी शुल्क के ले सकते हैं। उक्त जानकारी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रत्ना ठाकुर ने दी है।
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों का किया वर्चुअल शुभारंभ

    *कवर्धा के भालुचुआ में मुख्य अतिथि रहे जसविंदर बग्गा* कवर्धा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से प्रदेश की नवगठित 515 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों…

    Read more

    नवा तरिया आय के जरिया अभियान को बनाए जन आंदोलन:सीईओ अभिषेक अग्रवाल

    *ग्रामीणों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप हो निर्माण कार्य* *महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षा* कवर्धा IMNB NEWS AGENCY जल संरक्षण एवं…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति