Ro no D15139/23

पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से किसानों को मिल रही सुविधा, सहनपुर के किसान तपन विशाल ने घर बैठे काटा अपना टोकन, धान खरीदी व्यवस्था पर जताई संतुष्टि

जिले के सीतापुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सहनपुर के किसान   तपन कुमार विशाल ने जिले में संचालित पारदर्शी और सुगम धान खरीदी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि अब धान विक्रय की प्रक्रिया सरल, सहज और किसानों के अनुकूल हो गई है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके पिता चंद्रमणि विशाल के नाम से लगभग 12 एकड़ भूमि है, जिसमें इस वर्ष करीब 250 क्विंटल धान का रकबा पंजीकृत है।
उन्होंने कहा कि किसान तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से घर बैठे ही टोकन कटाने की सुविधा मिल रही है और इस प्रक्रिया में उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। डिजिटल टोकन की वजह से केंद्र में भीड़भाड़ और इंतजार काफी कम हो गया है।
किसान श्री तपन ने आगे बताया कि भुसू धान उपार्जन केंद्र पहुंचते ही समिति के कर्मचारियों ने पूरा सहयोग किया। नमी परीक्षण के बाद तुरंत बारदाना उपलब्ध कराया गया और धान की तौल पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गई। उन्होंने कहा कि खरीदी प्रक्रिया सुचारू और व्यवस्थित होने से किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान मूल्य प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि बढ़े हुए समर्थन मूल्य से खेती-किसानी मजबूत हुई है और किसान अधिक समृद्ध हो रहे हैं। धान विक्रय से मिली राशि का उपयोग वे कृषि कार्य को और विकसित करने में कर रहे हैं।
श्री तपन कुमार विशाल ने सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।
जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा और हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे प्रत्येक किसान बिना किसी परेशानी के अपना धान विक्रय कर सके।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल