Ro no D15139/23

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता वर्ष 2025-26 का आयोजन जिला मुख्यालय स्थित शासकीय राजीव गांधी पी.जी. कॉलेज के खेल मैदान में हुआ।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, व्हालीबाल, हॉकी, फुटबाल, बैडमिंटन, कुश्ती, बास्केटबाल और रस्साकसी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 18 वर्ष तक के आयु समूह में एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रोशनी लकड़ा (कन्या कीड़ा परिसर, अम्बिकापुर), 400 मीटर दौड़ में प्रथम संजीवनी सिंह (कन्या कीड़ा परिसर, अम्बिकापुर) तथा तवा फेंक में प्रथम होलिका नागवंशी (अम्बिकापुर) रही।
दलीय खेलों में व्हालीबाल में प्रथम स्थान कन्या कीड़ा परिसर, उपविजेता सेंट जॉन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, हॉकी में प्रथम कन्या कीड़ा परिसर, उपविजेता होलीकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, फुटबाल में विजेता खेलो इंडिया सेंटर अम्बिकापुर, उपविजेता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलिबा, खो-खो में विजेता माउंट लिट्राजी स्कूल अम्बिकापुर, उपविजेता सेजस गांधी नगर अम्बिकापुर और बास्केटबाल में विजेता आर.पी.एस. क्लब अम्बिकापुर, उपविजेता सेंट जोन्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर रही।
18-35 वर्ष के आयु समूह में एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में प्रथम रश्मि सिंह, द्वितीय मीना कुमारी, तृतीय कुन्ती पैकरा, 400 मीटर दौड़ में प्रथम कुन्ती पैकरा, द्वितीय लक्ष्मी राजवाड़े, तृतीय प्रिया राजवाड़े, तवा फेंक में प्रथम मधु भगत, द्वितीय पूजा सिंह एवं तृतीय अजना भगत रही। कुश्ती प्रतियोगिता में 50 किग्रा. वर्ग में विजेता सोनिया सिंह और 53 किग्रा. वर्ग में दीपमाला रही।
खेल प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में   आनंदघर दीवान कोच, लिलिग्रेस किण्डो कोच, डॉ. प्रमोद,  अवंतिका सिंह (पी.टी.आई.), श्रीमती देवलक्ष्मी, श्री पवनीत सिंह गिल, प्रकाश तिग्गा, जिवेन्द्र तिग्गा, फ्रांसिस केरकेट्टा, अनुज तिग्गा, शौभिक दास, दीपक टोप्पो, हरदीप एक्का, रविशंकर भगत, राजेश प्रताप सिंह, सीमा रोशनी, दीपशिखा बेक एवं विवेक पाण्डेय ने विशेष योगदान दिया।
जिला प्रशासन ने प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के उत्साह और खेल भावना की सराहना की तथा महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संदेश दिया।

  • Related Posts

    रायपुर के शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस द्वारा ‘साइबर सुरक्षा जागरूकता’ कार्यक्रम का आयोजन

      रायपुर, 18 अगस्त 2026/छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने के संकल्प के साथ, आज रायपुर स्थित शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं और इंटर्न्स के लिए…

    Read more

    ​जांजगीर के टीसीएल कॉलेज में गूँजे देशभक्ति के नारे

      NSS स्वयंसेवकों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश ​रायपुर, 18अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल