Ro no D15139/23

संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण, गाइडलाईन दरों के विसंगति दूर करने कंडिकाओं का सरलीकरण

महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक द्वारा छत्तीसगढ़ गाइडलाईन दरों को निर्धारण नियम 2000 के प्रावधानों के तहत उप जिला/जिला मूल्यांकन समितियों में प्राप्त, स्थावर संपत्तियों के बाजार मूल्य निर्धारण से संबंधित गाइडलाईन दर वर्ष 2025-26 को केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड छ.ग. रायपुर द्वारा अनुमोदित कर 20 नवम्बर 2025 से संपूर्ण छत्तीसगढ़ में लागू की गई है। नवीन गाइडलाइन वर्ष 2025-26 में विगत 7-8 वर्ष पूर्व की प्रचलित गाइडलाइन की उपबंधों, कंडिकाओं एवं दरों में विसंगतियों को ठीक करने की प्रक्रिया अंतर्गत विभिन्न जनहितैषी सुधार किया गया है। जिला पंजीयक ने बताया कि राज्य शासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में समस्त प्रकार के उपयोग की भूमियों में वर्गमीटर दर को समाप्त करने से सभी प्रकार की भूमि जैसे कृषि, गैर कृषि, व्यावसायिक, परिवर्तित समस्त प्रकार उपयोग की भूमियों के लिये भूमि का मूल्यांकन बाजार मूल्य का परिकलन/भूमि के स्वरूप अनुसार मुख्यमार्ग एवं मुख्यमार्ग के अंदर हेक्टेयर दर से किया जाने का जनहितैषी गाइडलाइन लागू किया गया है। पूर्व प्रचलित गाइडलाइन 2019-20 के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग उपयोग की भूमियों का अलग-अलग मूल्यांकन करने का प्रावधान था। राज्य शासन द्वारा जारी नवीन गाइडलाइन वर्ष 2025 के प्रावधानों के तहत बाजार मूल्य परिकलन में आमजनों को स्टाम्प एवं रजिस्ट्री शुल्क कम चुकाना होगा। उन्होंने आमजनों से अपील किया है कि नवीन गाइडलाइन वर्ष 2025-26 के दरों के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाहों से भ्रमित न हो, नवीन गाइडलाइन आमजनों के हितार्थ एवं जनहितैषी है।  किसी भी प्रकार की पंजीयन संबंधी जानकारी के लिये अपने क्षेत्रों के निकटतम पंजीयन कार्यालय में सम्पर्क कर वास्तविक तथ्यों एवं बाजार मूल्य की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

  • Related Posts

    अकादमिक कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्विति से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि में होगा सुधार

      वार्षिक अकादमिक एवं विद्यालयीन कार्यक्रमों की कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने की समीक्षा, आगामी सत्र की कार्ययोजना पर हुई चर्चा धमतरी, 20 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने…

    Read more

    शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार

      शिशु जीवन का वह नाजुक चरण है, जहाँ सही पोषण और स्वास्थ्य देखभाल उनके भविष्य की दिशा तय करती है। भारत जैसे विकासशील देश में 0 से 5 वर्ष…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ