Ro no D15139/23

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने संस्था “उम्मीद बरमकेला” में मंदबुद्धि बच्चों से किया बातचीत, जाना हालचाल

कलेक्टर से मुलाक़ात और बातचीत से बहुत खुश हुए मंदबुद्धि बच्चे
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने बरमकेला में उन्नायक सेवा समिति रायगढ़ द्वारा संचालित संस्था “उम्मीद बरमकेला (आशा की एक किरण)” का आकस्मिक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी, रहन-सहन और खान-पान, शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के विद्यालय और कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए बच्चों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझा और उन्हें बेहतर पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने बच्चों से नाम, पहाड़ा, गिनती, गांव के नाम पूछा। एक बच्चे ने 2 का पहाड़ा पूरा सुनाया। कलेक्टर से मुलाक़ात और बातचीत से बच्चों के चेहरे में बहुत ख़ुशी दिखाई दी। दिव्यांग विद्यालय में श्रवण बाधित, अस्थिबाधित, अल्प दृष्टिबाधित, मानसिक मंद, बहु-दिव्यांग, अधिगम अक्षमता बच्चे अध्यनरत हैं। इस संस्था में केयर टेकर सहित अन्य सहकार्मियों के साथ मिलकर लगभग 27 बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी एवं उनके बौद्धिक विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है। निरीक्षण के दौरान शिक्षा शर्मा,पुष्पेंद्र राज तहसीलदार बरमकेला, कोमल प्रसाद साहू नायब तहसीलदार, उपस्थित थे।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स