Ro no D15139/23

नेशनल सटलर आकर्षि कश्यप ने जशपुर में हो रहे 24वीं योनेक्स स्टेट बैडमिंटन चौंपियनशिप में अपना पहला मैच जीता।

जशपुर के अमन चौरसिया ने रोमांचक मुकाबले में बिलासपुर के अथर्व राय को दी शिकस्त
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर आयोजित इस चौंपियनशिप के मेन ड्रॉ के पहले दिन 38 मुकाबलों में 72 खिलाड़ी हुए शामिल।

   छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जशपुर में चल रहे 24 में योनेक्स सनराइज छत्तीसगढ़ स्टेट सीनियर बैडमिंटन चौंपियनशिप में इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने आज आसान मुकाबले में अपना पहला मैच जीता। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी नेशनल खिलाड़ी प्रियल गोयल को 21-4 और 21-6 से करारी शिकस्त दी।
जशपुर के अमन चौरसिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंदी खिलाड़ी बिलासपुर के अथर्व राय  को हराया। अमन कुनकुरी में पिछले माह हुई जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्स के विजेता रहे हैं ।
चौंपियनशिप के नोडल अधिकारी अनिकेत अशोक, आयोजन समिति के अध्यक्ष एसडीएम विश्वासराव म्हस्के, खेल अधिकारी समीर बड़ा और जिला बैडमिंटन संघ के सेक्रेटरी विनोद गुप्ता के मार्गदर्शन और देखरेख में इंडोर स्टेडियम में  सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए भी व्यवस्थाएं की गई है।
मुख्य रेफरी प्रताप भट्टाचार्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन ड्रॉ के मैच आज 14 दिसंबर से शुरू हुए हैं। मेन ड्रॉ के पहले दिन 38 मुकाबलों में विभिन्न वर्गों के 72 खिलाड़ियों ने मैच खेला। दर्शकों ने कई रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। मेन ड्रॉ के मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में लगभग सभी नेशनल लेवल के खिलाड़ी हैं, दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल के मैच भी आज हुए। 15 दिसंबर से क्वार्टर फाइनल के मैच आयोजित होने हैं।
पुरुष सिंगल्स, वुमेन सिंगल्स, पुरुष डबल्स , वूमेन डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मुकाबला हो रहे हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा, अवनीश पाण्डेय, क्रीडा अधिकारी प्रदीप चौरसिया, वॉलिंटियर सुजीत सिंह ,दिवाकर यादव, सज्जन रवानी की विशेष भूमिका है।

  • Related Posts

    फिर हत्या :मेरे शहर को किसकी नजर लगी – कन्हैया

    असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद रायपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है ? कन्हैया रायपुर । राजधानी रायपुर में लगातार हो रही हत्याओं, सट्टे, अवैध शराब, गांजे…

    Read more

    बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान

      ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई रायपुर. 31 अगस्त 2026. कभी गांव की सीमित जमीन सिर्फ घरेलू जरूरतों तक सीमित…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात