Ro no D15139/23

मितानिनों के माध्यम से कुष्ठ का सघन जांच और खोज अभियान जारी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से कुष्ठ भगाने की तैयारी

राज्य शासन के दिशा-निर्देश एवं कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन और सीएमएचओ डॉ. एफ आर निराला के मॉनिटरिंग पर जिले से कुष्ठ भगाने की तैयारी की गई है। इसके अंतर्गत कुष्ठ बीमारी की सघन जांच खोज अभियान जारी है। यह खोज अभियान 8 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है। 8 से 13 दिसंबर तक कुल 6 दिनों में 203611 लोगों की जांच की जा चुकी है। इसमेंपाए गए 490 शंकाप्रद मरीज में से 168 का सत्यापन हो चुका है। अब तक के सत्यापन में कुल 16 नए कुष्ठ मरीज की पहचान की गई। इसमें 7 मरीज पीबी के है तथा 9 मरीज एमबी कैटिगरी हैं। इन सबका उपचार प्रारंभ हो चुका है।

मितानिन अपने पारा मोहल्ला के प्रत्येक घर में जाकर 2 वर्ष के बच्चे को छोड़कर अन्य सभी व्यक्ति की जांच कर रहे हैं। लक्षण के आधार पर शंकाप्रद मरीज को ढूंढ कर  ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार कर रहे हैं। इस सूची को अपने एमटी, प्रभारी डॉक्टर आरएचओ या सीएचओ के माध्यम से प्रारंभिक जांच कर सूची को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में दे रहे हैं। मेडिकल ऑफिसर इन सूचीबद्ध मरीजों को बुला कर इसकी सत्यापन करेंगे।  कुष्ठ की पुष्टि होने पर इनका पंजीयन किया जाएगा। दस्तावेजी कार्यवाही के बाद इनको सुपरवाइजरी डोस खिलाएंगे और उन्हें एमडीटी दवा देंगे। मरीज को अगली दवाई की स्ट्रिप उन्हें मितानिन के माध्यम से उन्हें अपने गांव में हो मिल जाती है। इसे सभी मरीजों को अच्छे काउंसलिंग करनी चाहिए। आम जनता से निवेदन है कि आप सभी अपनी जांच करा लीजिए।

कुष्ठ का शंका कब करें

कुष्ठ के लक्षणों में शरीर के किसी भी भाग के चमड़ी के रंग में बदलाव दाग जिसमे सुन्नपन हो, धब्बे में मोटापन एवं उभार हो, तेलिया चमकदार चेहरा हो चमड़ी में गठान हो, कान में मोटापन, गठानें, चेहरे में गठानें, आंख का बंद न होना, आंख से आंसू आना, भौहें का बाल का झड़ जाना, नाक का चिपटा एवं चिपका हुआ होना, शरीर के बाहर के नसें मोटा होना, कोहनी, घुटना एवं एडी में मामूली से लगने से ज्यादा दर्द का होना एवं झुनझुनी होना। दाग धब्बे की जगह पर ठंडे गरम का आभास न होना, हथेली में सुन्नपन का शिकायत, पैर में सुन्नपन का शिकायत, तलवे में बिना दर्द के घाव, घाव का न भरना, हाथ की उग़लियां मूड जाना, हाथ से किसी वस्तु को पकड़ न पाना, पकड़ ढीला होना  शर्ट या जैकेट के बटन न लगा पाना, हाथ पैर में झुनझुनी का होना, हाथ के उंगली एवं पैर के अंगूठे में दर्द का होना। हाथ पैर में बिना दर्द के धावक होना, घाव का फट जाना, गडढा हो जाना, घाव का न भरना, पैर में कमजोरी का होना, पैर से चप्पल का निकल जाना और पता न चलना, हाथ एवं पैर का झूल जाना आदि शामिल है।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय बागवानी मिशन: किसान मनीष मिश्रा ने खीरे की फसल से प्राप्त की 02 लाख रुपये की आमदनी

    रायपुर 19 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदवानी के युवा किसान श्री मनीष मिश्रा ने आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई…

    Read more

    आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों को मिल रही त्वरित सेवा

    रायपुर, 19 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के rtionline.cg.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) की सुविधा पोर्टल के प्रारंभ से ही उपलब्ध है। वर्ष 2023 में इस पोर्टल को स्टेट…

    Read more

    NATIONAL

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    विदेशी मां का बेटा… ,रसूखदार को सजा नहीं… शनिदेव का न्याय…. लपेटे में राहुल गांधी… वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    बंगाल के सिंहासन को लहू सिंचती भी है और प्लावन कर कुशासन को जड़ समेत निर्मूल भी।

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    जो डर गया वो मर गया, जो डरा नहीं वो जीत गया : जय बांग्ला !

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    ट्रंप के ‘होर्मुज’ दावे पर भड़का ईरान; कहा- 1 घंटे में बोले 7 झूठ, अब हमारी मर्जी से चलेंगे जहाज

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    पटना में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की रेड, करोड़ों की संपत्ति का मामला

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति