Ro no D15139/23

कांप रहे थे अमित शाह’, रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी, बीजेपी के खिलाफ हल्लाबोल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान से एक रैली को संबोधित किया. वोट-चोर, गद्दी छोड़ रैली में राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई जारी है, सत्य के साथ खड़े होकर कांग्रेस आरएसएस सरकार को हटाएगी.

दिल्ली के रामलीला मैदान से राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ हल्ला बोल किया है. रविवार को वोट-चोर, गद्दी छोड़ रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर काम कर रहा है. रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई जारी है और उनकी पार्टी सत्य के साथ खड़े होकर RSS सरकार’ को भारत से हटाएगी.

हमारे पास सत्य की शक्ति- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान का हवाला देते हुए कहा- भागवत ने कहा कि विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है. यह विचारधारा आरएसएस की है. हमारी विचारधारा, हिंदुस्तान की विचारधारा, हिंदू धर्म की विचारधारा और दुनिया के सभी धर्मों की विचारधारा कहती है कि सत्य सबसे जरूरी हैं. भागवत कहते हैं कि सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है. उन्होंने कहा- हम सत्य के साथ खड़े होकर हिंदुस्तान से नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS सरकार को हिंदुस्तान से हटाएंगे.

बीजेपी पर राहुल ने लगाया वोट चोरी का आरोप

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा- बीजेपी के पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बीजेपी सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नया कानून लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उन पर एक्शन नहीं लिया जा सकता, उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती. हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ एक्शन लेंगे क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप असत्य के साथ खड़े हो. राहुल गांधी ने कहा कि निर्वाचन आयोग को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आप हिंदुस्तान के निर्वाचन आयुक्त हो, नरेंद्र मोदी के निर्वाचन आयुक्त नहीं हो.

मोहन भागवत का बयान सुनने के बाद बदल दिया भाषण- राहुल गांधी

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनका भाषण पहले से ही तय था. इस बीच उन्हें अंडमान-निकोबार में मोहन भागवत के बयान की जानकारी मिली. राहुल गांधी ने कहा कि भागवत का बयान सुनने के बाद उन्होंने अपनी पूरी भाषण बदल दी. राहुल गांधी ने कहा कि हम सत्य के आधार पर लड़ाई लड़ रहे हैं. उन्होंने सत्यम शिवम सुंदरम का उदाहरण देते हुए कहा कि RSS की सोच इससे इतर है. वे सत्य को नहीं शक्ति को मानते हैं. उन्होंने कहा कि वो सत्य के साथ खड़े होकर आरएसएस सरकार को हटाएंगे.

अमित शाह के कांप रहे थे हाथ- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने रैली में वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी घेरा. राहुल ने कहा कि उनके पास मेरे सवालों का कोई जवाब नहीं था. राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि संसद में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान अमित शाह के हाथ कांप रहे थे. इससे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी बीजेपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने दावा किया कि देश में सही चुनाव और मतपत्र से चुनाव करा लिए जाएं तो बीजेपी कभी चुनाव नहीं जीत सकती. प्रियंका ने यह भी दावा किया कि बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी का विश्वास घट रहा है, सिर्फ निर्वाचन आयोग की बदौलत वे चुनाव जीत रहे हैं. (इनपुट- भाषा)

  • Related Posts

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POK) में जारी आंदोलन अब नियंत्रण रेखा LOC के करीब पहुंच गया है. मंधोल इलाके में आयोजित एक सभा में हजारों लोग जुटे हुए हैं.…

    Read more

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    धनबाद. भारतीय डाक विभाग ने डाक सामग्री के वर्गीकरण और सेवाओं में बदलाव किया है. नयी व्यवस्था में पत्र और पार्सल के बीच अंतर को अधिक स्पष्ट किया गया है. डाक…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग