Ro no D15139/23

डॉ विकास कुमार पाण्डेय छतीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री के रूप में श्री अनंत सोनी नवनिर्वाचित हुए

डॉ विकास कुमार पाण्डेय (बिलासपुर) देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष और   अनंत सोनी (अंबिकापुर) प्रदेश मंत्री के रूप में सत्र 2025-26 हेतु नवनिर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा आज अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय रायपुर से की गई। अभाविप के प्रदेश कार्यालय से आज निर्वाचन अधिकारी डॉ शैलेश द्विवेदी द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा एवं दोनों पदाधिकारी दिनांक 19 से 21 दिसंबर 2025 को आयोजित अभाविप छतीसगढ़ प्रांत के 58वाँ प्रदेश अधिवेशन भिलाई में संपन्न होने वाले 58वाँ प्रदेश अधिवेशन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
नवनिर्वाचित डॉ विकास कुमार पाण्डेय वर्तमान में बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में संगणक विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है, आपकी शिक्षा BSC., PGDCA, MCA एवं संगणक विज्ञान में पीएचडी तक हुई है। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र के वाचन के साथ ही आपके 20 शोध पत्रों का प्रकाशन हुआ है। आपने 25 से अधिक विद्यार्थियों को शोध एवं प्रोजेक्ट वर्क में मार्गदर्शन दिया है। वर्तमान में तीन शोध छात्र आपके मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रहे हैं। 2003 से विद्यार्थी कार्यकर्ता के रूप में आप अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में हैं। विद्यार्थी परिषद में पूर्व में आपने महाकौशल प्रांत में भाग संयोजक, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय अध्यक्ष, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। छत्तीसगढ़ प्रांत में पूर्व में आप बिलासपुर महानगर कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत प्रमुख का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में आप अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। आप सत्र 2025-26 हेतु अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नवनिर्वाचित हुए हैं।
नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री श्री अनंत सोनी वर्तमान में आपका केंद्र अंबिकापुर है। आप मूलतः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले की फिंगेश्वर इकाई के कार्यकर्ता हैं। वाणिज्य विद्यशाखा में स्नातक की उपाधि के पश्चात वर्तमान में आप मास्टर ऑफ सोशल वर्क (MSW) के विद्यार्थी हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से आपका संपर्क वर्ष 2017 से है। वर्ष 2024 से आप पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। आपने पूर्व में फिंगेश्वर इकाई के नगर मंत्री, गरियाबंद जिले के जिला संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं महासमुंद विभाग के विभाग संयोजक जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में आप छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश सहमंत्री एवं सरगुजा जिला के विद्यार्थी विस्तारक हैं। आपका केंद्र अम्बिकापुर है। छत्तीसगढ़ की लोककला, लोक संस्कृति एवं पर्यटन क्षेत्र में विशेष अध्ययन एवं रुचि रखते है। आप 2025 26 हेतु अभाविप छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेश मंत्री के रूप में नवनिर्वाचित हुए है।
  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!