Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य से समृद्धि तकः किसान हंसराज साहू की प्रेरक सफलता कथा, ई-स्कूटी खरीदी चल रही साँय-साँय

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियाँ आज ग्रामीण जीवन में सकारात्मक बदलाव की मजबूत मिसाल बन रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरक सफलता की कहानी है ग्राम बोड़रा के मेहनती किसान   हंसराज साहू की, जिन्होंने समर्थन मूल्य पर धान विक्रय की पारदर्शी व्यवस्था का लाभ उठाकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की, बल्कि आधुनिक जीवनशैली की ओर भी सार्थक कदम बढ़ाया।
हंसराज साहू बताते हैं कि पिछले खरीफ सत्र में उन्होंने संबलपुर सहकारी समिति (सोसायटी) में समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया था। धान विक्रय के पश्चात प्राप्त राशि से उन्होंने एक ई-स्कूटी खरीदी। यह ई-स्कूटी उनके लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि समय, सुविधा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गई है। चल रही साँय-साँय द्य इसके माध्यम से उन्हें धमतरी शहर, रिश्तेदारों के घर, खेतों तथा कृषि एवं पारिवारिक कार्यों के सिलसिले में आवागमन में बड़ी सुविधा मिली है। ई-स्कूटी के उपयोग से ईंधन खर्च में कमी आई है और समय की भी उल्लेखनीय बचत हो रही है, जिससे वे अपने कार्यों को अधिक कुशलता से कर पा रहे हैं।
श्री साहू के पास कुल 2 एकड़ 25 डिस्मिल कृषि भूमि है, जिसमें वे पारंपरिक अनुभव और आधुनिक कृषि समझ के साथ धान की खेती करते हैं। इस वर्ष उन्होंने समर्थन मूल्य पर कुल 46 क्विंटल 40 किलोग्राम धान का विक्रय किया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि समय पर भुगतान और स्पष्ट प्रक्रिया से किसानों को अपनी भविष्य की योजनाओं को साकार करने में मदद मिल रही है। श्री साहू ने बताया कि इस वर्ष धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने पुत्र के विवाह जैसे महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य में करेंगे, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल है।
उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “तुहर टोकन” मोबाइल ऐप के माध्यम से धान बेचने की प्रक्रिया अत्यंत सरल, पारदर्शी और किसान-अनुकूल हो गई है। अब पंजीयन से लेकर विक्रय तक किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
श्री हंसराज साहू की यह कहानी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि सरकार की सही नीतियाँ और डिजिटल नवाचार जब जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू होते हैं, तो किसान आत्मनिर्भर बनते हैं और उनका जीवन स्तर निरंतर बेहतर होता है। यह सफलता कथा अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा है कि वे सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर समृद्धि की ओर अग्रसर हों।

  • Related Posts

    नवा रायपुर के शांति शिखर में 13 सितम्बर को उद्योग-व्यापार महासम्मेलन… – पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया समेत अनेक दिग्गज कार्पोरेट भाग लेंगे

      रायपुर, 11 सितम्बर 2026: पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित नवा रायपुर सेक्टर-20 के भव्य शांति शिखर भवन में रविवार…

    Read more

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा