Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में जिले को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पर लाने का लक्ष्य – सीईओ जिला पंचायत

जिले में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की प्रगति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जशपुर  अभिषेक कुमार द्वारा कृषि, मत्स्य एवं संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत जिले को राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान पर लाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने योजना के अंतर्गत आयोजित शिविरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसानों को अधिक से अधिक प्रेरित करने के निर्देश दिए।
सीईओ  अभिषेक कुमार ने कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में दलहन एवं तिलहन क्षेत्र विस्तार की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। सीईओ ने निर्देशित किया कि इस दिशा में विशेष प्रयास कर किसानों को दलहन एवं तिलहन फसलों की ओर प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आयोजित कृषि प्रदर्शनों को प्रभावी ढंग से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लक्ष्य का वितरण करते हुए अधिकतम किसानों को केसीसी से लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया। सीईओ ने कहा कि केसीसी किसानों की आर्थिक मजबूती का महत्वपूर्ण साधन है, अतः इसके क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। मत्स्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिले में मोनोकल्चर को बढ़ावा देने, एनएफडीपी में अधिक पंजीयन सुनिश्चित करने तथा मत्स्य केसीसी की संख्या में वृद्धि लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के किसानों को उन्नतशील मत्स्य पालकों के यहां फील्ड विजिट कराने के निर्देश दिए गए, जिससे वे आधुनिक तकनीकों से सीख लेकर अपनी आय में वृद्धि कर सकें। बैठक में जिले में पॉन्ड लाइनर कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत ने सभी विभागों को समयबद्ध, परिणामोन्मुखी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए, ताकि जिले के कृषि एवं मत्स्य क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

  • Related Posts

    नव संकल्प शिक्षण संस्थान में नए बैच के लिए प्रवेश परीक्षा एक नवंबर को

    सीजीपीएससी, सीजी एसएसबी और एसएससी जीडी की निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा तैयारी का मिलेगा अवसर मेरिट के आधार पर 50 विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क हॉस्टल सुविधा, 16 नवंबर से शुरू होंगी…

    Read more

    मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन

    जशपुरनगर 18 अक्टूबर 2026 / आदिम जाति कल्याण विभाग, जिला जशपुर द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त…

    Read more

    NATIONAL

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम