Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बदली जीवन की दिशाः सोलर ऊर्जा से मिली बिजली बिल की चिंता से मुक्ति

कोरबा जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुंगाडीह निवासी  आकाश कुमार डिक्सेना के परिवार के लिए बिजली का बढ़ता बिल लंबे समय से परेशानी का कारण बना हुआ था। उनके पिता खेती-किसानी से जुड़े किसान हैं और माता गृहिणी हैं। सीमित आय वाले इस परिवार पर हर माह आने वाला अधिक बिजली बिल आर्थिक दबाव पैदा कर रहा था।
आकाश कुमार डिक्सेना ने बताया कि जब उन्हें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बारे में जानकारी मिली और यह पता चला कि इस योजना के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा विशेष सब्सिडी दी जा रही है, तब उन्होंने अपने घर में सोलर सिस्टम लगवाने का निर्णय लिया। बिजली बिल में राहत पाने और भविष्य को सुरक्षित बनाने की सोच के साथ उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम स्थापित कराया।
उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम लगाने में कुल लगभग 3 लाख 30 हजार रुपये की लागत आई, जिसमें केंद्र सरकार से सब्सिडी का लाभ भी प्राप्त हुआ। आकाश कुमार का कहना है कि जिस प्रकार बिजली की खपत और बिजली बिल लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में सोलर ऊर्जा एक स्थायी और लाभकारी समाधान है। उनका उद्देश्य न केवल वर्तमान बिजली खर्च से राहत पाना था, बल्कि आने वाले समय में भी आर्थिक बचत सुनिश्चित करना था।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना को बढ़ावा दिए जाने से प्रेरित होकर उन्होंने विद्युत विभाग से संपर्क किया और सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर अपने घर में सोलर सिस्टम लगवाया। आज वे न केवल बिजली बिल की चिंता से मुक्त हैं, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण में भी अपना योगदान दे रहे हैं।
श्री आकाश कुमार डिक्सेना का यह अनुभव प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण है, जो दर्शाता है कि सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर आम नागरिक अपने जीवन में सकारात्मक और स्थायी बदलाव ला सकते हैं।

  • Related Posts

    शुक्ल का आकस्मिक निधन छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय एवं भाजपा मीडिया विभाग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    ‘ रायपुर।भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय तथा भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग ने भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी तथा आकाशवाणी रायपुर के समाचार सम्पादक…

    Read more

    इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

      शिक्षा मंत्री ने इंस्पायर मानक में चयनित 40 प्रतिभागियों का किया सम्मान रायपुर 10 अक्टूबर 2026/ शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे