Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ग्राम कपालफोड़ी में जागरूकता शिविर आयोजित

धमतरी जिले के विकासखंड मगरलोड अंतर्गत ग्राम पंचायत कपालफोड़ी में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन हेतु ग्राम पंचायत परिसर में जागरूकता एवं पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को योजना के उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने की तकनीकी जानकारी विस्तार से प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा प्रदत्त अनुदान, सब्सिडी तथा बैंक के माध्यम से उपलब्ध ऋण सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। शिविर में विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बैंक प्रतिनिधि, अधिकृत वेंडर, ग्राम सरपंच, सचिव, पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
शिविर में मौके पर ही सरपंच एवं सचिव सहित कुल 17 ग्रामीणों द्वारा योजना में पंजीयन कराया गया, वहीं 7 ग्रामीणों ने वेंडर का चयन भी किया। इसके अतिरिक्त अनेक ग्रामीणों ने निकट भविष्य में पंजीयन कराने का आश्वासन दिया।
कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के दिशा-निर्देशानुसार जिले में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजना से जोड़ा जाए, ताकि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले, बिजली बिल में बचत हो तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिले।

  • Related Posts

    सूरज की रोशनी का उपयोग करने वाले सरपंच कोमल सिन्हा बने गांव के लिए प्रेरक

      – 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने से बिजली बिल हुआ शून्य – केन्द्र एवं राज्य शासन से मिली 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी – सब्सिडी मिलने…

    Read more

    कच्चे मकान की मुश्किलों से मिली मुक्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ भूपेंद्र का पक्के घर का सपना

      सेवा सेतु शिविर में मिली खुशियों की चाबी, वर्षों का इंतजार हुआ खत्म पक्की छत मिलने से परिवार को मिली सुरक्षा और सुकून, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस

    राहुल-प्रियंका के आकाशवाणी भवन में घुसने पर FIR, इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के बाद एक्शन में दिल्ली पुलिस