Ro no D15139/23

रजत जयंती पर NAB हीरापुर में दृष्टिबाधित बच्चों ने प्रस्तुत किया विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम

रजत जयंती के उपलक्ष्य में NAB हीरापुर में अध्ययनरत दृष्टिबाधित बच्चों द्वारा एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए ब्लाइंड चेस, गीत-संगीत एवं विविध रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से रजत जयंती का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दृष्टिबाधित बच्चों की प्रतिभा और क्षमताओं को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना, उन्हें प्रोत्साहित करना तथा आत्मविश्वास से आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करना रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि दृष्टिबाधित बच्चे किसी भी प्रकार से कम नहीं हैं और उचित अवसर एवं मार्गदर्शन मिलने पर वे हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं।

समाज कल्याण विभाग, जिला रायपुर द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों में आत्मविश्वास का विकास हो तथा उनके सर्वांगीण विकास को निरंतर प्रोत्साहन मिल सके।

  • Related Posts

    आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में 20 अक्टूबर को ताड़ोकी – रावघाट एवं अभनपुर – कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइन का होगा उद्घाटन*   *रावघाट – रायपुर एवं रायपुर – कुरूद…

    Read more

    माता की भक्ति में रमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, हाथों में मंजीरा लेकर ग्रामीणों के साथ गाए जसगीत

    कबीरधाम के कोडार गांव में देर रात दुर्गा पूजन एवं ज्योति कलश पूजन में हुए शामिल, माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद*   *ग्रामीणों के साथ भक्ति रस में झूमे…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?