Ro no D15139/23

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 बसें और 3 कारें टकराईं, 4 की मौत, 25 घायल

दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं. हादसे में 4 लोगों की मौत और 25 घायल है और अभी भी बचाव कार्य जारी है.

मथुरा जिले के अंतर्गत दिल्ली-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया. कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम थी, इसी दौरान सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं. टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया. राहत और बचाव कार्य के लिए 11 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और 14 एंबुलेंस तैनात की गईं. डीएम, एसएसपी, सीओ और एसडीएम स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की.

अब तक 4 लोगों की हुई मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से अधिक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कई अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पहले एक वाहन हादसे का शिकार हुआ, जिसके बाद पीछे से आ रही बसें और कारें आपस में भिड़ती चली गईं. टक्कर के बाद तीन से चार बसों में आग लग गई. हादसे के समय बसें पूरी तरह भरी हुई थीं। एक यात्री ने बताया कि वह बस में सो रहा था, तभी अचानक तेज धमाके की आवाज आई और आग फैल गई, जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई.

मुख्यमंत्री का मुआवजे का निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है. साथ ही घायलों के समुचित और बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं. जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और प्रशासन हर जरूरी मदद उपलब्ध करा रहा है.

  • Related Posts

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (POK) में जारी आंदोलन अब नियंत्रण रेखा LOC के करीब पहुंच गया है. मंधोल इलाके में आयोजित एक सभा में हजारों लोग जुटे हुए हैं.…

    Read more

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    धनबाद. भारतीय डाक विभाग ने डाक सामग्री के वर्गीकरण और सेवाओं में बदलाव किया है. नयी व्यवस्था में पत्र और पार्सल के बीच अंतर को अधिक स्पष्ट किया गया है. डाक…

    Read more

    NATIONAL

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    POK में आर-पार की लड़ाई का ऐलान, LOC के पास जुटे 25 हजार लोगों ने कहा- हम भारत में…

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    डाक विभाग ने बदले नियम: पासबुक से लेकर पासपोर्ट तक, जानें अब आपकी कौन सी चीज किस श्रेणी में होगी डिलीवर

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    यूक्रेन का दावा, रूस से जंग में रोबोट सैनिकों ने 3000 रूसी सैनिक मार गिराए; भारत भी बना रहा ऐसी तकनीक

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग