Ro no D15139/23

मनेरगा में कुल 47 करोड़ के 3680 कार्य स्वीकृत, श्रमिक गांव में ही पा सकते रोजगार

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत बीजापुर जिले में स्थानीय ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुल 47 करोड़ रूपये की लागत से 3680 विकासात्मक कार्य स्वीकृत किए गए हैं। विकासखंडवार क्रमशः बीजापुर 691, भैरमगढ़ 1266, भोपालपटनम 952, उसूर 771 कार्य स्वीकृत हैं, र्प्याप्त मात्रा में काम स्वीकृत करते हुए जिले में कुल 3680 कार्य स्वीकृत हैं। इन स्वीकृत कार्यों के माध्यम से गांव के योजनांर्गत पंजीकृत श्रमिक जरूरतमंद परिवार अपने गांव में ही रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। मनरेगा योजनांतर्गत वर्तमान में मनरेगा मजदूरी दर 261 रूपये हैं।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अधिक से अधिक श्रमिकों को समयबद्ध रूप से कार्य मिले तथा मजदूरी का भुगतान पारदर्शी और निर्धारित समय सीमा में किया जाए। महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत तहत जल संरक्षण, जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। “मोर गांव मोर पानी” महाअभियान अंतर्गत जिले में ग्रामीण परिवारों के आजीविका संवर्धन के लिए अधिक से अधिक संख्या में आजीविका डबरी स्वीकृत किये जा रहे हैं। आजीविका डबरी हेतु अनुसुचित जाति, अनुसुचित जनजाति, वनाधिकार पत्रधारी, नक्सल हिंसा से पीड़ित परिवार या पुर्नवासित पूर्व नक्सली सहित प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण के हितग्राहियों को प्राथमिकता क्रम में रखा गया है। ताकि आजीविका डबरी निर्माण कार्य में मजदूरी मिलने के साथ ही मतस्य पालन, सिंचाई से फलदार पौधरोपण एवं सब्जी उत्पादन से आजीविका संवंर्धन हो सके।
मनरेगा मांग आधारित रोजगार का कानूनी अधिकार- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के अंतर्गत योजनांतर्गत ग्रामीण श्रमिकों को कार्य की मांग करने पर रोजगार देना अनिवार्य है। कोई भी ग्रामीण परिवार अपने जॉबकार्ड के माध्यम से लिखित या मौखिक रूप से रोजगार की मांग कर सकता है। श्रमिक द्वारा मांग करने पर 5 किलोमीटर क दायरे में कार्य उपलब्ध कराया जाता है, 15 दिवस के भीतर रोजगार उपलब्ध कराना अनिवार्य है। श्री मनीष सोनवानी, सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया मनरेगा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में र्प्याप्त मात्रा में कार्य स्वीकृत किये गए हैं। रोजगार के लिए ग्रामीण श्रमिकों को पलायन करने की आवश्यकता नहीं है। जिस ग्राम पंचायत में रोजगार हेतु कार्य की आवश्यकता होगी, मांग पर स्वीकृत भी किया जावेगा। मजदूरों को ग्राम पंचायत स्तर पर यदि काम नहीं मिल रहा हो तो मेरे संपर्क नम्बर 9399925329 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

    रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस बिक्री…

    Read more

    शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मांग पर जन्माष्टमी के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, मांस बिक्री पर भी रहेगा प्रतिबंध

      रायपुर, 2 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित करने तथा नगरीय निकाय क्षेत्रों में पशुवध गृह एवं मांस…

    Read more

    NATIONAL

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि : रूपकुमारी चौधरी

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार