Ro no D15139/23

सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर का आयोजन 19 से 25 दिसम्बर तक

शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगाए जाएंगे विशेष शिविर
राजनांदगांव 16 दिसम्बर 2025। जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए नगर स्तर पर ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के कलस्टर में विशेष शिविरों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को जनसामान्य तक सुगमता से पहुंचाने एवं सार्वजनिक शिकायतों का विशेष शिविरों में निराकरण किया जाएगा। क्षेत्रीय ग्राम पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को आमंत्रित करते हुए नियुक्त नोडल अधिकारी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की शिकायत एवं मांग के आवेदनों को एकत्रित कर तत्काल संबंधित विभागों को वितरित करेंगे तथा परीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करेंगे।
छुरिया विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को गोड़लवाही, 20 दिसम्बर को साल्हे, 22 दिसम्बर को आलीवारा, 23 दिसम्बर को सीताकसा गै, 24 दिसम्बर को लालूटोला, 20 दिसम्बर को नगर पंचायत छुरिया एवं राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को सिंघोला, 20 दिसम्बर को भर्रेगांव, 22 दिसम्बर को बघेरा, 23 दिसम्बर को रेंगाकठेरा, 24 दिसम्बर को भैंसातरा, 20 दिसम्बर  को नगर पंचायत घुमका तथा नगर पालिका निगम राजनांदगांव अंतर्गत 19 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 8, 22 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 25, 23 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 32, 24 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 47 कलस्टर में विशेष शिविर एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को मडियान, 20 दिसम्बर को रोमाटोला, 22 दिसम्बर को मेढा, 23 दिसम्बर को ढारा, 24 दिसम्बर को मुसराकला, 23 दिसम्बर को नगर पंचायत लाल बहादुर नगर, 20 दिसम्बर को नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ कलस्टर एवं डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत 19 दिसम्बर को तेंदूनाला, 20 दिसम्बर को खुर्सीपार, 22 दिसम्बर को कोकपुर, 23 दिसम्बर को अर्जुनी, 24 दिसम्बर को बनभेडी, 22 दिसम्बर को नगर पंचायत डोंगरगांव कलस्टर में विशेष शिविर एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-04: धमतरी की दो सड़कों का भूमि पूजन, ग्रामीण संपर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम

      धमतरी, 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत स्वीकृत फेस-04 की…

    Read more

    प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 48 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

    अम्बिकापुर 17 अप्रैल 2026/  अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील बतौली के बांसाझाल…

    Read more

    NATIONAL

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी