Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से बदल रही महिलाओं एवं युवाओं की तकदीर

दर्शन कौर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से लिखी सफलता की नई इबारत
– शासन से प्रीकास्ट बाउंड्रीवाल हेतु 4 लाख 90 हजार रूपए का मिला अनुदान
– सालाना लगभग 3 लाख 60 हजार रूपए का हो रहा शुद्ध मुनाफा
– महिलाओं की बढ़ती उद्यमशीलता का गौरवपूर्ण उदाहरण
दर्शन कौर ने  प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से सफलता की नई इबारत लिखी है।  दर्शन कौर ने परिवारिक जिम्मेदारियों के साथ आर्थिक दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर होने का दृढ़ संकल्प लिया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना से उनके हौसलों को पंख मिले। उन्होंने योजना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार कर प्रीकास्ट बाउंड्री वाल हेतु उद्यम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट बनाकर बैंक में प्रस्तुत किया। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक कृषि उपज मंडी शाखा राजनांदगांव द्वारा उनकी परियोजना को पूर्णत: व्यवहारिक एवं रोजगारपरक समझकर 14 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत किया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत पात्रता अनुसार 4 लाख 90 हजार रूपए का अनुदान मिला। जिससे उन्होंने राजनांदगांव जिले के ग्राम रामपुर में उद्यम की स्थापना की। उन्होंने बताया कि सालाना लगभग 3 लाख 60 हजार रूपए का शुद्ध मुनाफा हो रहा है। कड़ी मेहनत, लगन और दूरदर्शिता के बल पर   दर्शन कौर ने अपने उद्यम को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षित कर्मचारियों की सहायता से उत्पादन की गुणवत्ता को उच्च स्तर पर बनाए रखा। बाजार की मांग को समझते हुए अपने कार्यक्षेत्र में निरंतर सुधार और विस्तार किया। उद्यम का प्रबंधन पूरी पारदर्शिता एवं अनुशासन के साथ संभाला।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का मुख्य उद्देश्य केवल व्यक्ति को स्वरोजगार प्रदान करना ही नहीं बल्कि दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराना है। इस उद्देश्य को साकार करते हुए  दर्शन कौर ने अपने उद्यम के माध्यम से 5 अन्य व्यक्तियों को रोजगार का अवसर दिया, जिससे उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ।   दर्शन कौर अपनी मेहनत और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के सहयोग से आर्थिक रूप से सशक्त हुई है। उन्होंने स्थानीय समुदाय में प्रेरणास्रोत के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि उचित मार्गदर्शन, शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं संकल्प के साथ कोई भी व्यक्ति आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख सकता है। श्रीमती दर्शन कौर की यह सफल यात्रा पीएमईजीपी योजना की प्रभावशीलता एवं महिलाओं की बढ़ती उद्यमशीलता का गौरवपूर्ण उदाहरण है।

  • Related Posts

    धमतरी के पर्यटन स्थलों को मिलेगा नया मंच, रील/फोटोग्राफी प्रतियोगिता 17 से 24 अप्रैल तक

      धमतरी 17 अप्रैल 2025/- धमतरी जिले की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक आकर्षक रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता…

    Read more

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

    महिलाओं ने हस्ताक्षर कर दिखाई एकजुटता, मानव श्रृंखला से दिया सशक्त संदेश सरकार के फैसले का किया अभिनंदन, जताया प्रधानमंत्री का आभार कोरबा, 16 अप्रैल 2026/ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान