Ro no D15139/23

नवीन भावी मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु दिशा-निर्देश जारी

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 हेतु शासकीय/अर्धशासकीय/अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत 01 अक्टूबर 2025 की स्थिति में 17 वर्ष पूर्ण करने वाले छात्र/छात्राओं का मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया हेतु आयोग द्वारा निर्देशित किया गया है।  संस्थानों में अध्ययनरत् विद्यार्थी जैसे-जैसे 18 वर्ष उम्र पूर्ण करेंगे, उनका नाम फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली में जुड़ता जायेगा। उन्होंने इस हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर निर्देशित किया है कि  शासकीय/अर्धशासकीय/अशासकीय शैक्षणिक/संस्था/स्कूल में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं का मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु 11 वीं एवं 12 वीं कक्षा के समस्त छात्र-छात्राओं का फार्म 06 भरने हेतु निर्देशित कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य हेतु संस्थान के संबंधित छात्र/छात्राओं को सूचित करते हुए आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, परिवार के किसी सदस्य का ईपिक कार्ड का नम्बर) सहित संस्था में उक्त अवधि के मध्य तिथि निर्धारित कर विशेष शिविर आयोजित करना सुनिश्चित करें, उक्त शिविर में नजदीकी मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ. का भी सहयोग लिया जाए। मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने हेतु बी.एल.ओ. के माध्यम से फॉर्म 06 (प्रारूप 06) प्राप्त करें,  Voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया किया जा सकता है।

  • Related Posts

    नवा रायपुर के शांति शिखर में 13 सितम्बर को उद्योग-व्यापार महासम्मेलन… – पद्मश्री सवजी भाई ढोलकिया समेत अनेक दिग्गज कार्पोरेट भाग लेंगे

      रायपुर, 11 सितम्बर 2026: पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पित नवा रायपुर सेक्टर-20 के भव्य शांति शिखर भवन में रविवार…

    Read more

    अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा, आबकारी विभाग ने दो अफसर किए निलंबित

    *महासमुंद में 190 रूपए की शराब 200 रूपए में बेचने का खुलासा*   *कांकेर में 4409 खाली बोतलें और 105 पत्ता स्टीकर-होलोग्राम बरामद*   रायपुर, 10 सितम्बर 2026/प्रदेश में शराब…

    Read more

    NATIONAL

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    11 सितंबर को बैंकिंग पर ब्रेक, SBI-PNB समेत कई बैंकों में ठप हो सकता है कामकाज

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit 2026: दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी हाई-लेवल मीटिंग

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit Menu : PM मोदी से लेकर विदेशी मेहमानों तक की थाली में क्या होगा? ऐसे तय होता है खाना

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    BRICS Summit से पहले PM मोदी का संदेश, बोले- विश्व कल्याण के लिए हो सार्थक चर्चा

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    दिल्ली में 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, PM मोदी करेंगे राष्ट्रपति पुतिन से द्विपक्षीय बातचीत

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा

    VideoNEWS ,भागलपुर गंगा का जलस्तर बढ़ा डूबकर 5 की मौत गांव में छाया मातम कुछ दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री,सांसद आपदा मंत्री ने किया था गंगा कटाव क्षेत्र दौरा