केमिस्ट भर्ती परीक्षा में नकल रोकने उड़नदस्ता दल गठित, संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी पैनी नजर

 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा रविवार 21 दिसंबर को आयोजित की जाने वाली केमिस्ट भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने और नकल जैसी अनुचित गतिविधियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत होने वाली यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक संचालित होगी, जिसके लिए एक विशेष उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वाड) दल का गठन किया गया है।
परीक्षा को पूर्णतः नकल रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से गठित इस तीन सदस्यीय दल में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसमें जगदलपुर नायब तहसीलदार श्री डोमन लाल, भू-अभिलेख के सहायक अधीक्षक श्री ब्रजभूषण देवांगन और रक्षित केन्द्र जगदलपुर के सहायक उप निरीक्षक श्री संजय नंद शामिल हैं। यह संयुक्त दल शहर के प्रमुख परीक्षा केंद्र शासकीय काकतीय पी.जी. कॉलेज और झाड़ा सिरहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पर औचक निरीक्षण और निगरानी की जिम्मेदारी संभालेगा। अधिकारियों को न केवल परीक्षा कक्षों के भीतर, बल्कि परीक्षा केंद्रों के परिसर और गेट के बाहर भी अनिवार्य रूप से निरीक्षण करना होगा ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की गुंजाइश न रहे।

  • Related Posts

    सुशासन को नई दिशा : सरगुजा संभाग में iGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण सम्पन्न, प्रशासनिक दक्षता सुदृढ़ करने बड़ा कदम

    अंबिकापुर 16 फरवरी 2026/  छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन, क्षमता निर्माण एवं परिणामोन्मुख प्रशासन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए iGOT कर्मयोगी संभाग स्तरीय प्रशिक्षण आज कलेक्टर…

    Read more

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े ने 18.38 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

      भटगांव में अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण को मिली गति रायपुर, 16 फरवरी 2026/ प्रदेश में संतुलित एवं समावेशी विकास को गति देने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के…

    Read more

    NATIONAL

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राहुल को बृजमोहन ने बताया धोबी पछाड़, कांग्रेसी नेता चाहते हैं-राहुल हटें तो हम डटें, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानें 16 फरवरी के ताजा भाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    17 फरवरी को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर क्या पड़ेगा प्रभाव

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    प्रधानमंत्री ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला

    इमरान खान को जेल या अस्पताल? आंखों की रोशनी पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला