Ro no D15139/23

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संयुक्त प्रवर्तन दल की चालानी कार्रवाई

जिले में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत तंबाकू नियंत्रण को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन, डीपीएम   नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन एवं जिला नोडल अधिकारी एन टी पी सी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से बरोंडा बाजार एवं परसट्ठी क्षेत्र में संयुक्त प्रवर्तन दल द्वारा चालानी कार्रवाई की गई।
इस दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कोटपा अधिनियम 2003 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की। औषधि निरीक्षक   प्रियंका दीवान द्वारा कोटपा अधिनियम की धारा 4 (सार्वजनिक स्थानों में धूम्रपान पर प्रतिबंध), धारा 6(क) (नाबालिगों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध) एवं धारा 6(ख) (शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध) के अंतर्गत कुल 24 चालान काटे गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस विभाग से आरक्षक   अशोक कुमार रात्रे का विशेष सहयोग रहा। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से तंबाकू के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा कानून का पालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में इस मानसून 102.1% औसत बारिश दर्ज

      बलरामपुर में मेघों की मेहरबानी ​रायपुर,03 अक्टूबर 2026/राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 03 अक्टूबर 2026 तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में पूरे राज्य…

    Read more

    करेले की उन्नत खेती से चमकी किसान नारायण प्रसाद वर्मा की किस्मत

        0 प्रति एकड़ कमाया 1.07 लाख रुपये का शुद्ध लाभ* रायुपर, 02 सितंबर 2026/ पारंपरिक खेती से इतर आधुनिक तकनीकों और उद्यानिकी फसलों को अपनाने से किसानों की…

    Read more

    NATIONAL

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे

    गुजरात CM से तीसरी बार प्रधानमंत्री तक, सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे