Ro no D15139/23

जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में खुलेंगे नए प्रदूषण जांच केंद्र 23 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार जिला रायगढ़ के दूरस्थ अंचलों लैलूंगा, तमनार, धरमजयगढ़, कापू, छाल एवं घरघोड़ा क्षेत्र के समस्त ब्लॉकों में पेट्रोल पंप परिसर अथवा उसके समीप स्थायी एवं चलित प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला परिवहन कार्यालय अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में प्रदूषण जांच केंद्र की स्थापना हेतु 23 दिसंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक चिन्हांकित पेट्रोल पंप से 50 मीटर की दूरी तक चलित प्रदूषण जांच केंद्र अथवा किसी भी पेट्रोल पंप परिसर में स्थायी प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रदूषण जांच केंद्र प्रारंभ करने हेतु इच्छुक आवेदकों को प्रारूप-01 में आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ 300 रुपये की ऑनलाइन शुल्क जमा करना अनिवार्य है, जो किसी भी स्थिति में वापसी योग्य नहीं होगी। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए जिला परिवहन कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
आवश्यक पात्रता एवं शर्तें
आवेदक का आवेदन की तिथि तक कम से कम हाईस्कूल या हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण होना तथा आयु 18 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, प्रदूषण जांच केंद्र संचालन हेतु आवेदक या उसके कर्मचारी के पास आईटीआई से मैकेनिक (डीजल) या मैकेनिक (मोटरयान) अथवा समकक्ष प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। केंद्र संचालन के लिए केंद्रीय मोटरयान नियमों के अनुरूप स्मोकमीटर (प्रिंटर सहित), एनालाइजर (प्रिंटर सहित) एवं वाहन ट्यूनिंग से संबंधित आवश्यक उपकरण होना चाहिए। ऑटोमोबाइल्स या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त डिप्लोमा या डिग्रीधारी कर्मचारियों वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के आवेदकों तथा शासन की ऋण योजनाओं के अंतर्गत प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित करने हेतु ऋण प्राप्त आवेदकों या इकाइयों को भी उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

        *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी* *जैविक प्रमाणन से बस्तर के वनोपज…

    Read more

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व सरकार के मुखिया के रूप में अभिनंदन प्रस्ताव पारित

      0 सभी मीडिया के साथियों को नमस्कार, जय जोहार!* *आप सभी को शारदीय नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर एक शुभ प्रस्ताव आज हमारी मंत्रिपरिषद ने पारित…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    भाजपा महिला मोर्चा का राजधानी में जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजम पर यौन दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर राजीव भवन का किया घेराव

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    CJP Protest: भारत में आंदोलन के बिना पद क्यों नहीं छोड़ते आरोपी मंत्री-अधिकारी, ब्रिटेन में 5 साल में 4 प्रधानमंत्रियों ने छोड़ी कुर्सी

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    प्रियंका गांधी ने महिला पुलिसकर्मी को मारी कोहनी? वीडियो में देखें प्रदर्शन के दौरान क्या हुआ

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    Explained: CEC के खिलाफ आंदोलन में AAP ने INDIA गठबंधन से क्यों बनाई दूरी?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – स्मृति इरानी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित –  स्मृति इरानी

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर

    चुनाव आयोग के खिलाफ CJP और INDIA गठबंधन का आंदोलन: मुद्दा एक, रास्ता अलग; जानिए दोनों में क्या है समानता और अंतर